फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Youth Day 2022: आज है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, जानें कब और क्यों हुई इस दिन की शुरुआत

Fri, 12 Aug 2022 01:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 12 Aug 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
International Youth Day 2022 Date History Know When And Why It Is Celebrated In Hindi
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2022 - फोटो : amar ujala

International Youth Day 2022: राष्ट्र के निर्माण और विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में युवाओं को देश दुनिया की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। देश दुनिया के विकास में उनकी रुचि होनी चाहिए। इसके लिए युवाओं की समस्याओं के बारे में जानकर उनका समाधान निकाला होता है, ताकि वह समाज के लिए आवाज उठा सकें। विकास की दिशा में कार्य कर सकें। इसी उद्देश्य को अपनाते हुए हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। युवा दिवस युवाओं की आवाज,कार्यों और उनकी सार्थक पहल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का एक मौका है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन को पहली बार कब मनाया गया? अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस को कैसे मनाया जाता है? चलिए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास, उद्देश्य, महत्व और इस साल की थीम।

International Youth Day 2022 Date History Know When And Why It Is Celebrated In Hindi
युवा दिवस का इतिहास - फोटो : istock

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई?

युवाओं का यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस सबसे पहली बार 12 अगस्त 2000 में मनाया गया है। इस दिन को मनाने का फैसला संयुक्त राष्ट्र सभा ने 17 दिसंबर 1999 को कर लिया था। उस दिन तय किया गया कि 12 अगस्त को हर साल अंतरराष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। हालांकि इस दिन को मनाने का सुझाव 1998 में विश्व सम्मेलन में दिया गया।  युवाओं के लिए जिम्मेदार मंत्रियों ने विश्व सम्मेलन में युवाओं के लिए एक दिन समर्पित करने का सुझाव दिया था, जिसके बाद अगले साल 1999 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस सुझाव को अपनाते हुए 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा कर दी। ध्यान दें कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1985 में अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया था।

Koo App

International Youth Day Youth is the future of the world. Hence in these challenging times, it is imperative to pay special focus to empower them through skill & knowledge. Let’s pledge on #InternationalYouthDay to do every bit of it. #YouthDay #Youth #InternationalYouthDay2022 @JM_Scindia @genvksingh

View attached media content

- Ministry of Civil Aviation, Government of India (@MoCA_GoI) 12 Aug 2022


Koo App

Participation of youth in building the future of the country is very important. With the majority of its population being young, India has a golden opportunity to build a future where everyone has a chance to explore and evolve. #Internationalyouthday

View attached media content

- Pralhad Joshi (@joshipralhad) 12 Aug 2022

International Youth Day 2022 Date History Know When And Why It Is Celebrated In Hindi
भारतीय युवाओं की उपलब्धि - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस?

सवाल है कि युवा दिवस मनाने की वजह क्या है? क्यों 12 अगस्त को युवा दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत की गई? अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवा दिवस मनाने की शुरुआत करने का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक और राजनीति के मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी और उनकी भूमिका पर चर्चा करना है। युवाओं को समाज के कई मुद्दों पर आगे लाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। 

Koo App

भारत के नवनिर्माण में युवा मुख्य कर्णधार हैं। आजादी के इस अमृतकाल में देश को अगले 25 वर्ष में वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने के संकल्प की सिद्धि में युवाओं की अहम भूमिका है। #IYD2022 पर हम युवाओं के हौसले, समर्पण, दृढनिश्चय, परिश्रम, आत्मविश्वास और मजबूत इरादों का अभिनंदन करते हैं।

View attached media content

- Om Birla (@ombirlakota) 12 Aug 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
International Youth Day 2022 Date History Know When And Why It Is Celebrated In Hindi
युवाओं का दिन - फोटो : BCCI Women/Twitter

कैसे मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस?

युवा दिवस को यूएन ने शुरू किया था, जो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, मजदूर दिवस और योग दिवस की तरह की एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है। संयुक्त राष्ट्र हर साल युवा दिवस की एक थीम निर्धारित करता है। थीम के मुताबिक दुनियाभर में कार्यक्रमों का आयोजन होता है। दुनियाभर के युवाओं को कई मुद्दों पर अपने विचार प्रकट करने का मौका मिलता है। युवाओं की समस्याएं जानने के साथ ही उनके सुधार का प्रयास किया जाता है।

Koo App

International Youth Day Youth is the future of the world. Hence in these challenging times, it is imperative to pay special focus to empower them through skill & knowledge. Let’s pledge on #InternationalYouthDay to do every bit of it. #YouthDay #Youth #InternationalYouthDay2022 @JM_Scindia @genvksingh

View attached media content

- Ministry of Civil Aviation, Government of India (@MoCA_GoI) 12 Aug 2022

विज्ञापन
International Youth Day 2022 Date History Know When And Why It Is Celebrated In Hindi
अंतर्राष्टीय युवा दिवस पर मिले भारत के युवाओं से - फोटो : Amar Ujala Graphics

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2022 की थीम

साल 2022 का अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं की उन कठिनाइयों पर केंद्रित है, जो वे दुनियाभर में अनुभव कर रहे हैं। इसमें 6 से 13 साल के आयु के आधी आबादी के बच्चे बुनियादी पढ़ाई प्राप्त नहीं कर पा रहे। उनमें गणित कौशल की कमी है और बचपन की गरीबी के वैश्विक मुद्दे पर आधारित है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2022 की थीम ''अंतर पीढ़ीगत एकजुटता: सभी उम्र के लिए एक दुनिया बनाना''  (Intergenerational Solidarity: creating a world for all ages) है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed