फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Museum Day: कुछ इस तरह से हुई थी अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने की शुरुआत

Mon, 18 May 2020 07:06 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 18 May 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
International Museum Day 2020 history and significance of museum day
म्यूजियम ऑफ लंदन (प्रतीकात्मक ततस्वीर) - फोटो : Museum of London Archaeology

दुनियाभर में हर साल 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम (आईकॉम) इस खास दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करता है। इस खास दिवस को मनाने का उद्येश्य समाज को संग्रहालय के महत्व से अवगत कराना है। किसी संग्रहालय के पास भले ही राजनीतिक शक्ति नहीं होती है लेकिन उसके पास राजनीतिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने की संभावना होती है। संग्रहालयों द्वारा संग्रहित की गई चीजें दुनिया के लिए एक आर्काइव के तौर पर इस्तेमाल में आती हैं। आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस से जुड़ी रोचक जानकारियां...

International Museum Day 2020 history and significance of museum day
भारतीय सिनेमा का राष्ट्रीय संग्रहालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का इतिहास
इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम (आईकॉम) ने साल 1977 में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की शुरुआत की। उसके बाद से हर साल 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाने लगा। पूरी दुनिया के संग्रहालय अपने-अपने देशों के अंदर इसका आयोजन करते हैं। संग्रहालय के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 2009 में 90 से ज्यादा देशों के 20,000 संग्रहालयों ने अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस में हिस्सा लिया। 2010 में 98 देश, 2011 में 100 देश और 2012 में 129 देशों के करीब 30,000 संग्रहालय ने हिस्सा लिया।

International Museum Day 2020 history and significance of museum day
भारतीय सिनेमा का राष्ट्रीय संग्रहालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का थीम
इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस को मनाने के लिए एक खास थीम बनाता है।
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2015 की थीम 'धारणीय सोसायटी के लिए संग्रहालय' थी।
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2016 की थीम 'संग्रहालय और सांस्कृतिक परिदृश्य' थी।
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2017 की थीम 'संग्रहालय और इतिहास: अकथनीय भी कहता है संग्रहालय' थी।
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2018 की थीम 'आपस में जुड़े संग्रहालय: नए दृष्टिकोण, नए लोग' थी।
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2019 की थीम 'सांस्कृतिक गढ़ के तौर पर संग्रहालय: परंपराओं का भविष्य' थी।
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2020 की थीम 'समानता: विविधता और समावेश' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Museum Day 2020 history and significance of museum day
भारतीय सिनेमा का राष्ट्रीय संग्रहालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंटरनेशनल काउंसिंल ऑफ म्यूजियम (आईकॉम) ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की चीजों को संजोकर रखने वाला मुख्य संगठन है। पूरी दुनिया में आईकॉम की 31 अंतरराष्ट्रीय कमिटियां हैं। ये सभी मिटियां संग्रहालय से जुड़े अलग-अलग मैदानों में विशिष्टता रखती हैं। इसके साथ ही आईकॉम अहम चीजों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए भी काम करता है और आपातकालीन स्थिति में संग्रहालयों को मदद भी मुहैया कराता है।

विज्ञापन
International Museum Day 2020 history and significance of museum day
Museum of Future - फोटो : BBC

संग्राहलय का महत्व
हमारे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने और उनके प्रचार-प्रसार में संग्रहालय अहम भूमिका निभाता है। यह हमारे आसपास की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की चीजों को इकट्ठा कर उन्हें सुरक्षित रखता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed