स्वस्थ और फिट रहने के लिए शुद्ध हवा का होना बहुत जरूरी है। हवा में घुला प्रदूषण का जहर हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक होता है। शुद्ध हवा न होने की वजह से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हमारी कुछ गलतियों की वजह से घर की हवा भी अशुद्ध हो जाती है। घर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए इन गलतियों को सुधारना बहुत जरूरी है। इन गलतियों की वजह से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने लगता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे घर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है...
{"_id":"5fccb44c467649221524a327","slug":"how-to-reduce-pollution-at-home-home-tips-advice-for-pollution-free-environment-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए तुरंत सुधार लें ये गलतियां, नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
घर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए तुरंत सुधार लें ये गलतियां, नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर
Sun, 14 Feb 2021 12:44 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
स्वस्थ और फिट रहने के लिए शुद्ध हवा का होना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ट्विटर
सर्दी के मौसम में कई लोग घर में कोयले और लकड़ी को जलाने की व्यवस्था भी कर लेते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
सर्दियों में घर में आग
- सर्दी के मौसम में कई लोग घर में कोयले और लकड़ी को जलाने की व्यवस्था भी कर लेते हैं। इस आग से घर में फैलने वाले प्रदूषणकारी तत्वों से फेफड़ों और गले को नुकसान भी हो सकता है।
धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
धूम्रपान करने से हो सकता है नुकसान
- घर में धूम्रपान करने से धूम्रपान करने वाले के साथ ही घर के सदस्यों को भी नुकसान पहुंच सकता है। धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है। घर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए धूम्रपान से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में कार्पेट की वजह से भी प्रदूषण हो सकता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
घर में कार्पेट की जगह हार्ड सरफेस वाला प्लोर विछवाएं
- घर में कार्पेट की वजह से भी प्रदूषण हो सकता है। धूल के कण, जानवरों की रूसी, फफूंद और तमाम तरह के जीवाणु कार्पेट में ही शरण लेते हैं। घर में कार्पेट की जगह हार्ड सरफेस वाला प्लोर विछवाएं।
विज्ञापन
अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं तो उनकी साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
घर में पालतू जानवर हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं तो उनकी साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखें। पालतू जानवरों को रोज नहलाएं और उनका बिस्तर भी साफ रखें। पालतू जानवरों को अपने बेडरूम से बाहर रखें।