फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोड़ों के दर्द से निजात पाने के गजब उपाय, आज ही करें ट्राई, हफ्तेभर में दिखेगा असर

Thu, 19 Jul 2018 10:44 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
try these natural treatments for Arthritis
arthritis
अपने आस-पास आपने अक्सर लोगों को जोड़ों के दर्द की शिकायत करते सुना होगा। आज हर तीसरे से चौथे इंसान में अर्थराइटिस या जोड़ो के दर्द की परेशानी देखने को मिलती है। पहले यह परेशानी ज्यादा उम्र के लोगों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब नौजवानों में भी यह परेशानी आम है। अगर आप या आपके आस-पास कोई इस परेशानी से जूझ रहा है तो इन टिप्स को अपनाकर इसके असहनीय दर्द से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपनी डाइट में थोड़़ा बदलाव करने की जरूरत है। आइए जानते हैं क्या है वो चीजें...
try these natural treatments for Arthritis
garlic
लहसुन
लहसुन का सेवन से अर्थराइटिस को रोगियों को बहुत फायदा होता है। इसलिए अपनी डाइट में रोजाना लहसुन को शामिल करें। इसमे पाये जाने वाले एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटी बायोटिक और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने में मदद करते हैं। एक बात का खास ख्याल रखें, अभी गर्मीयों का मौसम है और लहसुन की तासीर गर्म होती है। इसलिए रोजाना1 या 2 कली से ज्यादा सेवन करने से बचें।
try these natural treatments for Arthritis
haldi
हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो बीमारी फैलने वाले बैक्टिरियां को खत्म करने का काम करता है। इसलिए गठिया के मरीजों को अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। हल्दी के सेवन से उन्हें दर्द में भी आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
try these natural treatments for Arthritis
broccoli
ब्रोकली
पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली हमे.जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार है। इसमें मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाईड्रेट, आयरन, विटामिन ए और सी और क्रोमियम हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ कि ब्रोकली धीरे-धीरे बढ़ रहे गठिया के रोग को काबू करने में सक्षम है। इसलिए अपनी डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें।
विज्ञापन
try these natural treatments for Arthritis
essentials oil
ओमेगा-3 एसिड
अर्थराइटिस से छुटकारा पाने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करें। इसके लिए आपको अपनी डाइट में एल्गी ऑयल, फिश ऑयल, सैमन मछली को शामिल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed