मुंहासे हर किसी को परेशान करते हैं और इसके इलाज के लिए क्या-क्या ट्राई नहीं करते। तो हम आपको बताते हैं कि टूथपेस्ट से भी मुंहासों का इलाज संभव है।
बर्फ मुंहासों की सूजन को कम करता है। बर्फ से खून का दौरा तेज होता है जिससे त्वचा में कसावट आती है मौजूद गंदगी और तेल साफ हो जाती है। किसी पतले कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लेकर उसे मुंहासों पर लगाएं।
नींबू में मौजूद विटामिन सी मुंहासों को जल्दी सूखने में मदद करता है। रात में सोने से पहले नींबू के रस में सुबह गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें।
मुंहासों के इलाज में टूथपेस्ट भी बहुत कारगार उपाय है। लेकिन इसके लिए साधारण टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। जेल वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से बचें। बर्फ को मुंहासों पर रखें, आधे घंटे के लिए टूथपेस्ट लगाकर छोड़ दें।
स्टीम लेने से भी चेहरे के मुंहासे खत्म होते हैं। जब चेहरे पर भाप ली जाती है तो रोम छिद्र खुल जाते हैं, जिससे मौजूद गंदगी और तेल साफ हो जाते हैं। इतना ही नहीं पोर्स में मौजूद बैक्टीरिया भी स्टीम लेने से खत्म हो जाते हैं।