ऑफिस में हों या कहीं और अक्सर हम कुछ ना कुछ खाते पीते रहते हैं। लगातार खाते रहने से हमारे मुंह की ठीक से सफाई नहीं हो पाती है। यही नहीं देर रात खाने के बाद भी कई लोग ब्रश नहीं करते हैं जिससे उनके मुंह में बदबू आने लगती है। यही नहीं कई बार सांसों की यह बदबू भी होती है। सांसों की बदबू से आपको कुछ घरेलू नुस्खे निजात दिला सकते हैं।
पढ़ें- चंद दिनों में होगी बैक फैट की छुट्टी, बस करनी होगी ये आसान एक्सरसाइज
सेंधा नमक में लोहा, कैल्शियम, पोटेशियम, जिन्क काफी मात्रा में मौजूद होते हैं। खास बात ये है कि इस नमक में मिलावट और रसायन नहीं होते जिसकी वजह से ये शरीर के लिए बिल्कुल सुरक्षित है।
बॉडी को रिलैक्स और रिफ्रेश करता है सेंधा नमक
दिनभर की थकान के बाद अगर आप भी बॉडी को रिलैक्स और रिफ्रेश करना चाहते हैं तो सेंधा नमक को नहाने के पानी में मिलाएं या इससे अलावा बॉडी पर इससे हल्का-सा मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से नहा लें। दोनों ही तरह से आप खुद को काफी रिफ्रेश फील करेंगे।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
बॉडी को रिफ्रेश करने के अलावा सेंधा नमक का इस्तेमाल ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए भी किया जाता है। ये बॉडी को डिटॉक्सीफाई करता है। इसके लिए आप इस नमक को पानी या लस्सी में मिलाकर पिएं। इसमें मौजूद जरुरी मिनर्लस आपके इम्यून सिस्टम को सुधारकर डाइजेशन संबंधित रोगों को दूर करते हैं।
माउथ फ्रेशनर
सेंधा नमक आपके दातों को मोती जैसा चमकाने के साथ माउथ फ्रेशनर का भी काम करता है। अगर कभी आपको गले में खराश महसूस हो तो आप नमक से गार्गिल करके राहत पा सकते हैं।