फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंधों को दर्द ने कर रखा है बेहाल तो अपनाएं ये नुस्खे

Mon, 28 Nov 2016 11:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
these home remedy will help you in shoulder pain
अगर आप गलत तरीके से काम करते हैं तो आपके शरीर मे दर्द होने लगता है। इसमें भारी सामान उठाना, भारी चीजें जैसे पलंग, अलमारी आदि खिसकाना आते हैं। इसमें ज्यादातर लोगों को कंधों में दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में आप हर बार डॉक्टर के पास नहीं जा सकते। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू उपचार बताने जे रहे हैं जिनसे आप आराम से कंधों के दर्द से निजात पा सकते हैं।

कंधों को दर्द ने कर रखा है बेहाल तो अपनाएं ये नुस्खे

these home remedy will help you in shoulder pain
गर्म सिकाई
कंधे पर चोट लगने के 48 घंटे बाद गर्म सिकाई कर सकते हैं। इससे मसल्स और मांसपेशियों के दर्द दूर होता है। इसके लिए एक बोतल में गर्म पानी लेकर दर्द वाली जगह 10-15 मिनट तक लगाएं। दिन में कई बार इस प्रक्रिया को दाहराने से दर्द से निजात मिलती है। आजकल बाजार में भी इस तरह की सिकाई वाली गर्म पट्टियां मिलती हैं। आप दिन में दो बार 5-10 मिनट के लिए गर्म पानी से नहा भी सकते हैं।

बर्फ से सिकाई
कंधों के दर्द के लिए बर्फ से सिकाई बहुत फायदेमंद होती है। एक पॉलीथीन में कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर उसे एक पतले तौलिए से लपेट लें और 10-15 मिनट तक दर्द वाली जगह पर लगाएं। ध्यान दें
कि बर्फ को सीधे कंधों पर ना लगाएं।

कंधों को दर्द ने कर रखा है बेहाल तो अपनाएं ये नुस्खे

these home remedy will help you in shoulder pain
मसाज
कंधे में दर्द होने पर हल्के हाथ से मालिश करवाएं। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और रक्त संचार भी अच्छे से होता है।

पानी में सेंधा नमक डालकर नहाएं
गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेंधा नमक डालकर नहाने से कंधों को काफी आराम मिलता है। 20-25 मिनट तक इस पानी में कंधों को डुबोए रखें। इससे मांसपेशियों का तनाव दूर होता है साथ ही रक्त
संचार बढ़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधों को दर्द ने कर रखा है बेहाल तो अपनाएं ये नुस्खे

these home remedy will help you in shoulder pain
हल्दी
कंधे में दर्द के लिए हल्दी बहुत फायदेमंद है। एक चम्मच नारियल के तेल में दो चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और दर्द वाली जगह लगाएं। इसके बाद इसे गर्म पानी से धो लें। आप दिन में दो
बार ऐसा कर सकते हैं, जब तक दर्द ठीक नहीं हो जाता। इसके अलावा शहद डालकर आप हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं। दिन में दो बार इसे पीने से दर्द ठीक हो जाएगा।

स्ट्रेचिंग करें
कंधों में दर्द होने पर स्ट्रेचिंग सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इससे दर्द से राहत मिलेगी पर भारी वजन उठाने से बचें।
विज्ञापन

कंधों को दर्द ने कर रखा है बेहाल तो अपनाएं ये नुस्खे

these home remedy will help you in shoulder pain
धूम्रपान छोड़े
धूम्रपान करने से शरीर में रक्त का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता जिस वजह से दर्द की शिकायत रहती है। धुम्रपान छोड़ने से आपको सिर्फ कंधे नहीं बल्कि कई तरह के दर्द से राहत मिलती है।
 
रोजमेरी
इस फूल का काढ़ा बनाकर पीने से कंधों के दर्द से निजात मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed