{"_id":"57e372054f1c1be555a83a7a","slug":"simple-tips-for-nail-paint-removing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्म पानी से भी हटा सकते हैं नेलपेंट, जानिए और घरेलू तरीके","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
गर्म पानी से भी हटा सकते हैं नेलपेंट, जानिए और घरेलू तरीके
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Sep 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार किसी खास मौके पर जाना है और नेल पॉलिश का रंग पसंद नही आ रहा। ऐसे में अगर नेल पॉलिश रिमूवर खत्म हो जाए तो बहुत परेशानी होती है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नही है। हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे आसान तरीके जिससे ऐसे मौके पर परेशान नहीं होंगे।
- फोटो : getty images
अल्कोहल : अगर आपके घर में अल्कोहल है तो आप इसकी मदद से नेल पॉलिश छुड़ा सकती हैं। कॉटन बॉल को लेकर अल्कोहल में डुबा लें और उसे धीरे-धीरे नाखून पर रगड़ें। ऐसा करने से नेल पॉलिश उतर जाएगी।
- फोटो : getty images
सिरका : सिरके की मदद से भी आप नेल पॉलिश उतार सकती हैं। इसे भी कॉटन बॉल की मदद से नाखूनों पर लगाएं। अगर बेहतर रिजल्ट चाहिए तो सिरके को एक कटोरी में लेकर उसमें कुछ बूंद नींबू के रस की मिला लें। इस घोल से नेल पॉलिश साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : getty images
टूथपेस्ट : टूथपेस्ट एक बहुत कारगर उपाय है। थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर नाखूनों पर लगा लें। अब इसे कॉटन की मदद से धीरे-धीर रगड़ें। कुछ ही देर में नाखून साफ हो जाएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : getty images
गर्म पानी : नेल पॉलिश छुड़ाने का ये सबसे आसान तरीका है। एक कटोरी में गर्म पानी लें और अपने नाखूनों को 10 मिनट तक उसमें डुबो कर रखें। उसके बाद कॉटन से साफ कर लें।