डेंगू का प्रकोप शुरू हो चुका है।ऐसे में खून पीकर गंभीर बीमारियां फैलाने वाले मच्छरों को भगाने के लिए जहरीली दवाओं की जगह इन प्राकृतिक उपायों को अपनाएं।ये कुदरती उपाय न सिर्फ आपकी समस्या दूर करेंगे बल्कि आपकी सेहत का भी ध्यान रखंगे। यकीन मानिए इन उपायों को करने से मच्छर आपके घर से दफा हो जाएंगे।
नीम
नीम के कई सारे फायदे हैं।सेहत का ध्यान रखने के अलावा ये मच्छरों को भगाने में भी मदद करता है। नारियल तेल के साथ नीम के तेल को मिलाकर प्रयोग करने से मच्छर भागते हैं। नीम की एक अलग तरह की गंध होती है जो मच्छरों को दूर रखती है। नीम का तेल और नारियल तेल मिलाएं और शरीर पर रगड़ें। ये कम से कम आठ घंटे के लिए मच्छरों से बचाता है।
नींबू के तेल
नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल का मिश्रण प्राकृतिक रूप से मच्छरमुक्त रखने का एक बहुत असरदार उपाय है। इस मिश्रण के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह प्राकृतिक है। इस मिश्रण का उपयोग करने के लिए बराबर अनुपात में नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल का मिश्रण बनाएं और आपके शरीर पर इसका इस्तेमाल करें।
कपूर
मच्छरों से बचाव करने के लिए कपूर का भी प्रयोग किया जा सकता है। एक कमरे में कपूर जलाएं और सभी दरवाजे-खिड़कियां बंद कर दें। 15 से 20 मिनट बाद दरवाजा खोल दें सारे मच्छर भाग जाएंगे।
पुदीना
अगर आपको यह लगता है कि पेड़ और झाड़ियां मच्छरों का पैदा करते हैं तो आप गलत हैं। झाड़ियों और पेड़ों का सही तरह रोपण करना आपके घर को मच्छरमुक्त रख सकता है। तुलसी की झाड़ियां, पुदीना, गेंदा, नींबू, नीम और सिट्रोनेला घास लगाने से मच्छर पैदा नहीं होते।