{"_id":"5baddc21867a55014118e90f","slug":"home-remedies-to-get-instant-relief-from-mosquito-bite-itching","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मच्छर के काटने से होती है खुजली तो नींबू का ये आसान नुस्खा देगा तुरंत आराम","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
मच्छर के काटने से होती है खुजली तो नींबू का ये आसान नुस्खा देगा तुरंत आराम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू मलेरिया फैलाने वाले मच्छर शरीर से आपका खून तो पीते ही हैं साथ ही अपने पीछे कई बीमारियां भी छोड़ जाते हैं।इसके अलावा इनके काटने के बाद व्यक्ति को खुजली जरूर होती हैं। ऐसे में इस परेशान करने वाली खुजली से झटपट राहत पाना चाहते हैं तो तुरंत अपनाएं ये खास उपाय।
एंटी-हिस्टामिन क्रीम
मच्छर के काटने पर उस जगह एंटी-हिस्टामिन क्रीम या लोशन लगा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि मच्छर खून चूसते समय अपने डंक की मदद से व्यक्ति के शरीर में प्रोटीन को प्रवेश करवा देते हैं। जिससे बचने के लिए व्यक्ति की रोगप्रतिरोधक क्षमता उसकी मदद करती है। ऐसा करते समय व्यक्ति की रोगप्रतिरोधक क्षमता हिस्टामिन नाम का एक कंपाउंड रिलीज करती है।
यह कंपाउंड आपके सफेद रक्त कोशिकाओं या व्हाईट ब्लड सेल्स को उस प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर उस प्रोटीन से लड़ने में मदद करता है। हिस्टामिन नाम के इस कंपाउंड की वजह से भी व्यक्ति को खुजली और सूजन महसूस होती है। ऐसे ऑइंटमेंट जिनमे एंटीहिस्टामिन, एनाल्जेसिक और कोर्टिकोस्टेरॉयड का कॉम्बिनेशन पाया जाता है दर्द और खुजली दोनों से राहत पहुंचाता है।

नींबू
एक नींबू के टुकड़े करके उसे प्रभावित स्थान पर धीरे-धीरे मलते हुए नींबू का रस वहां लगाएं। सिट्रिक एसिड में थोड़े खुजलीशामक गुण पाए जाते हैं जो मच्छर के काटने पर होने वाली खुजली को कम करते हैं।

oatmeal
ओटमील
ओटमील अपने खुजलीनाशक गुणों के लिए जाना जाता है। मच्छर की खुजली मिटाने के लिए ओटमील का थोडा सा पेस्ट बनाकर उसे प्रभावित जगह पर लगायें। इस पेस्ट को लगाने के बाद सूखने दें। जब यह पेस्ट सूख जाए तो उसे धोकर साफ कर लें।

शहद
मच्छर के काटने पर होने वाली खुजली को कम करने के लिए शहद को प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आपको खुजली से तुरंत राहत मिलेगी।