फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मच्छर के काटने से होती है खुजली तो नींबू का ये आसान नुस्खा देगा तुरंत आराम

Fri, 28 Sep 2018 01:16 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
Home remedies to get instant relief from mosquito bite itching
डेंगू मलेरिया फैलाने वाले मच्छर शरीर से आपका खून तो पीते ही हैं साथ ही अपने पीछे कई बीमारियां भी छोड़ जाते हैं।इसके अलावा इनके काटने के बाद व्यक्ति को खुजली जरूर होती हैं। ऐसे में इस परेशान करने वाली खुजली से झटपट राहत पाना चाहते हैं तो तुरंत अपनाएं ये खास उपाय।    
Home remedies to get instant relief from mosquito bite itching
एंटी-हिस्टामिन क्रीम
मच्छर के काटने पर उस जगह एंटी-हिस्टामिन क्रीम या लोशन लगा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि मच्छर खून चूसते समय अपने डंक की मदद से व्यक्ति के शरीर में प्रोटीन को प्रवेश करवा देते हैं। जिससे बचने के लिए व्यक्ति की रोगप्रतिरोधक क्षमता उसकी मदद करती है। ऐसा करते समय व्यक्ति की रोगप्रतिरोधक क्षमता हिस्टामिन नाम का एक कंपाउंड रिलीज करती है।

यह कंपाउंड आपके सफेद रक्त कोशिकाओं या व्हाईट ब्लड सेल्स को उस प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर उस प्रोटीन से लड़ने में मदद करता है। हिस्टामिन नाम के इस कंपाउंड की वजह से भी व्यक्ति को खुजली और सूजन महसूस होती है। ऐसे ऑइंटमेंट जिनमे एंटीहिस्टामिन, एनाल्जेसिक और कोर्टिकोस्टेरॉयड का कॉम्बिनेशन पाया जाता है दर्द और खुजली दोनों से राहत पहुंचाता है। 
Home remedies to get instant relief from mosquito bite itching
नींबू
एक नींबू के टुकड़े करके उसे प्रभावित स्थान पर धीरे-धीरे मलते हुए नींबू का रस वहां लगाएं। सिट्रिक एसिड में थोड़े खुजलीशामक गुण पाए जाते हैं जो मच्छर के काटने पर होने वाली खुजली को कम करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Home remedies to get instant relief from mosquito bite itching
oatmeal
ओटमील 
ओटमील अपने खुजलीनाशक गुणों के लिए जाना जाता है। मच्छर की खुजली मिटाने के लिए ओटमील का थोडा सा पेस्ट बनाकर उसे प्रभावित जगह पर लगायें। इस पेस्ट को लगाने के बाद सूखने दें। जब यह पेस्ट सूख जाए तो उसे धोकर साफ कर लें। 
विज्ञापन
Home remedies to get instant relief from mosquito bite itching
शहद
मच्छर के काटने पर होने वाली खुजली को कम करने के लिए शहद को प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आपको खुजली से तुरंत राहत मिलेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed