अगर आपको भी ऐसा लगता है कि मौसम बदलते ही आप दूसरों की अपेक्षा जल्दी बीमार पड़ जाते हैं या सालभर सर्दी-ज़ुकाम के साथ आपको इंफेक्शन भी जल्दी हो जाता है तो जान लें इन सबका कारण कमजोर इम्यून सिस्टम है, जिसकी वजह से आप जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। शरीर के लिए इम्युनिटी सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह आपके शरीर को रोग से लड़ने में मदद करता है। विटामिन सी और बीटा कैरोटीन इम्युनिटी बढ़ाते हैं। इसके लिए मौसमी, संतरा, नींबू अपने आहार में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं कौन से घरेलू उपाय करके आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं।
{"_id":"5b3761084f1c1b8c278b8825","slug":"doctors-day-2018-these-home-remedies-help-you-to-boost-your-immunity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Doctors day 2018: ये हैं वो नुस्खे, कभी नहींं जाने देंगे डॉक्टर के पास","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
Doctors day 2018: ये हैं वो नुस्खे, कभी नहींं जाने देंगे डॉक्टर के पास
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
kiwi fruit
कीवी
भूरे रंग के छिलके वाले फल कीवी को तो आपने कई बार देखा होगा और खाया भी होगा। ये फल अंदर से हरा और स्वाद में मीठा और खट्टा होता है। लेकिन जितना ये फल देखने में खूबसूरत और खाने में लजीज है, उतना ही यह फायदेमंद भी है। कीवी में नींबू और संतरे की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

jaggery
गुड़
ज्यादातर लोग भोजन के बाद गुड़ लेना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद के साथ-साथ इसमें सेहत के कई राज छुपे हैं।जी हां, गुड़ आपकी पेट से संबंधित बीमारियों को दूर करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है और त्वचा में भी निखार आता है।

आंवला
विटामिन-सी से भरपूर एक ऐसा फल, जो न सिर्फ इम्युनिटी को बूस्ट करता है, बल्कि डिटॉक्सीफिकेशन में भी मदद करता है और यह फल है आंवला। कहते हैं कि आंवले का सेवन आप जिस रूप में करें, उसकी पोषकता कम नहीं होती है। चटनी के रूप में खाएं या सलाद में।आयुर्वेद में भी आंवले को स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद माना गया है। यह पाचन क्रिया को सुधारने के साथ ही खांसी को भी कम करता है।

सेब
सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर को विभिन्न प्रकार के संक्रमणों व रोगों से लड़ने में सहायता मिलती है।