फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मूंगफली के ये फायदे जान लेंगे तो कभी नहीं कहेंगे इसे टाइम पास

Thu, 04 Jan 2018 05:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
you need to know about benefits of peanuts

ठंड का मौसम हो और गर्म-गर्म मूंगफली न हो, ऐसा हो नहीं सकता। यूं कहे कि मूंगफली के बिना सर्दियां अधूरी है। अक्सर लोग इसे टाइम पास कहते है, लेकिन अगर आप इसके फायदे के बारे में जानेंगे तो इसे टाइम पास कहना भूल जाएंगे। 

you need to know about benefits of peanuts

एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन्स, मिनिरल्स आदि तत्व मूंगफली को बेहद फायदेमंद बनाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर  मूंगफली में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एक बेहतरीन एंटीऑक्सिडेंट है। यह तनाव को कम करता है और त्वचा को खूबसूरत बनाता है। तो सर्दियों में तनावमुक्त और दमकती त्वचा के लिए मूंगफली जरूर खाएं।

you need to know about benefits of peanuts

गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली का सेवन और भी फायदेमंद है। इसमें फोलेट नामक तत्व अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर में कोशिकाओं के विभाजन में मदद करता है। साथ ही फोलेट गर्भ के भीतर शिशु को मस्तिष्क संबंधी समस्याओं से भी दूर रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
you need to know about benefits of peanuts

मूंगफली में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में न सिर्फ बच्चों को मूंगफली खिलाना बहुत फायदेमंद है बल्कि बॉडी बिल्डिंग के शौकीन युवाओं के लिए भी यह फायदेमंद है। 

विज्ञापन
you need to know about benefits of peanuts

विटामिन बी का स्रोत मूंगफली में विटामिन बी3 अच्छी मात्रा में होता है जो याददाश्त और दिमाग के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।मूंगफली में ट्राइटोफन नामक अमीनो एसिड मौजूद होता है जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन के उत्पादन में मदद करता है। जो लोग अवसाद में होते हैं उनके लिए मूंगफली का सेवन बहुत फायदेमंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed