फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में चाहिये गर्मी का एहसास तो खाने में डालें ये चीज

Tue, 26 Dec 2017 11:01 AM IST
शान मोहम्मद
शान मोहम्मद Updated Tue, 26 Dec 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
Use Spice In Winters To Stay Healthy
Cough And Cold

जिसे देखो, वह सर्दी से ठिठुर रहा है। कोई रजाई से बाहर आने में दस बार सोचता है, तो कोई खुद को गर्म कपड़ों के बोझ तले दबा लेना चाहता है। ठंड है कि फिर भी पीछा ही नहीं छोड़ रही। सर्दी का मौसम उनके लिए काफी तकलीफों भरा होता है, जो शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं। इन दिनों सर्दी-खांसी, बुखार, गले में खरास आदि कुछ आम बीमारियों से लोग परेशान रहते हैं। मौसमी बदलाव के कारण हुई इन बीमारियों के लिए दवा खाने से बचें। आखिर करें तो क्या करें?



ठंड से बचने के लिए आपने एक से बढ़कर एक तरकीब आजमा लिए, लेकिन इससे बचने के उपाय आपके घर के किचन में ही मौजूद हैं। 
 

Use Spice In Winters To Stay Healthy
Spices

कुछ मसाले जैसे लौंग, काली मिर्च, जायफल आदि की तासीर बहुत गर्म होती है। इनका सेवन करके देखिए, ये आपको अंदरूनी तौर पर गर्मी प्रदान करेंगी। मसालों के सेवन से न सिर्फ आप खुद के शरीर को बदलते मौसम के अनुसार ढाल सकते हैं, बल्कि संक्रमणों और ठंड के दुष्प्रभावों से भी बचे रह सकते हैं।

Use Spice In Winters To Stay Healthy
Nutmeg

मेथी: इसमें एंटीवायरल गुण होते हैं, जो उन जीवाणुओं को नष्ट कर देते हैं, जो छींकें आने और गले में खरास का कारण बनते हैं।

जायफल: इसकी तासीर गर्म होती है। इसके जीवाणुरोधी गुण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। गर्म दूध में इलायची और शहद की कुछ बूंदों के साथ जायफल पाउडर मिलाकर पीने से सर्दियों में होने वाले अवसाद आपसे दूर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Use Spice In Winters To Stay Healthy
Pepper

काली मिर्च: इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुधारने का काम करते हैं। काली मिर्च को चाय सहित ज्यादातर भारतीय व्यंजनों में प्रयोग किया जाता है। सर्दियों में काली मिर्च को पीसकर दूध के साथ सेवन करने से भी लाभ होता है।

लौंग: एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और डेंटल-सूदिंग गुणों से भरपूर होती है लौंग। दुनिया भर में इसे अपनी औषधीय विशेषताओं के लिए जाना जाता है। सब्जी आदि में इसका उपयोग इन दिनों करने से सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन
Use Spice In Winters To Stay Healthy
Cinnamon

इलायची: एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर इलायची रक्त के विषाक्तीकरण (डिटॉक्सिफिकेशन) में मदद करती है। इसके सेवन से पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। इसमें विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। चाय में इसे डालकर पीने से ठंड के लक्षण दूर होते हैं। सर्दियों के मौसम में इलायची का सेवन करने से शरीर को काफी आराम मिलता है।

दालचीनी: कई औषधीय गुणों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है दालचीनी। इसे चाय में अदरक के साथ मिलाकर पीने से आप सर्दी को काफी आसानी से हरा सकते हैं। दालचीनी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के साथ-साथ बैक्टीरिया के संक्रमण से भी शरीर की रक्षा करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed