{"_id":"5a1a8b6b4f1c1bc45b8b8823","slug":"try-this-winter-this-delicious-dahi-kofta-soya-recipe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस मौसम घर पर ही ट्राई करें ये टेस्टी गरमा गरम डिश, जानें रेसिपी","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
इस मौसम घर पर ही ट्राई करें ये टेस्टी गरमा गरम डिश, जानें रेसिपी
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
सर्दियों में गरमा गरम मसालेदार लजीज खाने का अपना अलग ही मजा है। ये मजा तब और दोगुना हो जाता है जब ये सबकुछ आपकी खुद की किचन में ही बना हुआ हो। ऐसी ही एक टेस्टी रेसिपी का नाम है दही सोया कोफ्ता। आइए जानते हैं क्या है इसे बनाने का तरीका।
Trending Videos
kofta
सामग्री
बेसन- 1 बड़ा चम्मच
सोया ग्रैन्यूल्स- 1/2 कप
आलू- 1 उबला हुआ
अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
तेल- तलने के लिए
टमाटर- 2 कटे हुए
दही-1/4 कप
हींग- 1 चुटकी
धनिया पाउडर- 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच या स्वादानुसार
गरम मसाला- 1/4 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हल्दी- 1/4 चम्मच
धनियापत्ती- 50 ग्राम
घी- 1 चम्मच
जीरा- 1 छोटा चम्मच
फ्रेश क्रीम- 50 ग्राम

विधि
-दही सोया कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दो मिनट तक गर्म पानी में 1/2 कप सोया ग्रैन्यूल्स भिगों कर रख दें।
-इसके बाद एक बाउल में बेसन, आलू, भिगे हुए सोया ग्रैन्यूल्स, हरी मिर्च, अदरक, नमक, जीरा, लाल मिर्च डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
-एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। इस तेल में इस मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बनाकर तल लें।
-अब 2 कटे हुए टमाटर का पेस्ट तैयार कर लें।
-इसके बाद कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर उसमें पीसे हुए टमाटर भून लें।
-टमाटर भूनने के बाद कढ़ाई में दही डालकर इस मिश्रण को कुछ देर और भूनें
-इसके बाद कढ़ाई में थोड़ा नमक,लाल मिर्च, गर्म मसाला, हल्दी, हींग सभी मसाले डालकर इसे भून लें।
- मसाले भून जाने के बाद इसमें कोफ्ता बॉल्स डाल दें।
-एक मिनट पकाने के बाद इसमें 1 कप पानी डाल दें।
-धीमीं आंच पर 2-3 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
-आपके दही सोया कोफ्ता तैयार है। हरी धनिया पत्तियों से सजाकर सर्व करें।