{"_id":"62677c7d5d9d132b896d6faf","slug":"today-s-kitchen-make-sindhi-mutton-fry-in-breakfast-know-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: नॉनवेज करते हैं पसंद तो बनाएं सिंधी मटन फ्राई, बार-बार खाने को करेगा दिल","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: नॉनवेज करते हैं पसंद तो बनाएं सिंधी मटन फ्राई, बार-बार खाने को करेगा दिल
नॉनवेज खाने वाले हर दिन किसी नई रेसिपी की तलाश में रहते हैं। ऐसे में सिंधी मटन फ्राई जरूर पसंद आएगा। इसे बनाने के लिए कुछ खास चीजों की जरूरत होती है। जिसे मटन के टुकड़ों में लपेटकर बनाया जाता है। ये काफी स्वादिष्ट होता है। तो अगली बार घर में मेहमान आए या फिर कुछ बेहतरीन खाने का दिल करे तो सिंधी मटन फ्राई को जरूर बनाएं। तो चलिए जानें क्या है सिंधी स्टाइल मटन फ्राई की रेसिपी।
2 of 5
कच्चा पपीता
सिंधी मटन फ्राई की सामग्री
आधा किलो मटन के टुकड़े, एक कटोरी कच्चे पपीते का पेस्ट, तेल आवश्यकतानुसार, दो प्याज कद्दूकस किया हुआ. अदरक और लहसुन का पेस्ट, दही, टमाटर, बारीक कटा हरा धनिया, जीरा एक चम्मच, धनिया पाउडर एक चम्मच, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हरी इलायची, नमक स्वादानुसार।
3 of 5
कच्चे पपीते का पेस्ट
सिंधी मटन फ्राई बनाने की विधि
सबसे पहले मटन के टुकड़ों को अच्छी तरह से धो लें। फिर कच्चे पपीते को छीलकर काट लें। अब इसे ग्राइंडर जार में पीस कर पेस्ट बना लें। इस कच्चे पपीते के पेस्ट को धुले हुए मटन के टुकड़ों पर लगा दें। इसे लगाकर ऐसे ही रख दें। करीब आधे घंटे के लिए। ताजा गरम मसाला तैयार करें। इसके लिए काली इलायची, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, तेजपत्ता को मिलाकर बारीक पीस लें। वैसे आप चाहें तो पहले से तैयार या बाजार का मसाला भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन ताजे मसाले का स्वाद ही अलग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नॉनवेज
- फोटो : getty images
अब किसी कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमे प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। साथ में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। इसे तब तक भूनें जब तक कि इसका कच्चापन ना चला जाए। अब इस भुने हुए पेस्ट में पपीते का पेस्ट लगे मटन के टुकड़े डालें। इन्हें तब तक भूनें जब तक कि ये सूखकर तेल छोड़ ना दें। अब इसके ऊपर ताजा बना गरम मसाला डालें। जब ये थोडा पकना शुरू हो जाए तो इसमे टमाटर की प्यूरी भी डाल दें। अंत में दो कप गर्म पानी डालकर मटन को गलने के लिए छोड़ दें।
विज्ञापन
5 of 5
Mutton
कड़ाही को अच्छे से ढंक दें। जब मटन अच्छे से गल जाए तो ढक्कन हटा कर चेक कर लें। अब इस सिंधी मटन फ्राई के ऊपर हरी धनिया की पत्तियां डालें और ढंक दें। तैयार है सिंधी मटन फ्राई। इसे स्नैक्स के रूप में सर्व करें। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।