अगर आपको महसूस हो रहा है कि पार्टनर से आपकी दूरी बढ़ती जा रही है या फिर आपमें उनकी 'दिलचस्पी' कम होती जा रही है, तो आपको अपनी डाइट में 'लव फूड' को जगह जरूर देनी चाहिये। लव फूड को ऐफ्रडिजीऐक भी कहते हैं।
लव फूड उन चीजों को माना जाता है जिन्हें खाने के बाद सेक्सुअल डिजायर बढ़ती है। वैसे तो चॉकलेट, वनीला, रेड वाइन आदि सबसे पॉपुलर ऐफ्रडिजीऐक हैं। इन सबके अलावा आपकी रसोई में पड़ी ये मामूली चीजें आपकी जिंदगी में क्या कमाल कर सकती हैं, शायद आप नहीं जानते हैं...
गाजर में विटामिन ए भारी मात्रा में होता है और यह विटामिन स्पर्म काउंट बढ़ाता है। यही नहीं, शोध कहता है कि गाजर खाने वाले पुरुष महिलाओं को ज्यादा आकर्षक लगते हैं।
लहसुन में कामोत्तेजक गुण होते हैं। ये शरीर में रक्त का बहाव अच्छा रखता है और ब्लड वेसेल को फैलाता है। इसके अलावा प्याज सेक्शुअल अंगों की सेहत सुधारता है और कामेच्छा बढ़ाता है। इसे नियंत्रित मात्रा में खाना अच्छा रहता है।
चुकंदर में नाइट्रेट होते हैं जो जननांग में रक्त बहाव बढ़ते हैं और उन्हें फैलाते हैं। ऐसा होने से कामेच्छा बढ़ती है। यह नहीं, ये हार्मोन को भी संतुलित करता है जिससे परफॉर्मेंस अच्छी होती है।
भिंडी में कुछ विटामिन और जिंक की मात्रा ज्यादा होती है। शरीर में अगर जिंक की कमी हो तो संभोग से जुड़ी परेशानियां सामने आती है इसलिए भिंडी का सेवन करने से ये दूर हो सकती हैँ। शरीर में सही मात्रा में विटामिन होने से जल्दी थकान होने की समस्या भी दूर होती है और कामेच्छा बढ़ती है।