{"_id":"699e82ed7b36f6812c09917a","slug":"thandai-recipe-for-holi-2026-how-to-make-special-thandai-for-holi-2026-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi Special Thandai Recipe: होली के लिए ऐसे बनाएं स्पेशल ठंडाई, पीकर दूर होगी सारी थकान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Holi Special Thandai Recipe: होली के लिए ऐसे बनाएं स्पेशल ठंडाई, पीकर दूर होगी सारी थकान
Wed, 04 Mar 2026 08:26 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 04 Mar 2026 08:26 AM IST
सार
Thandai Recipe For Holi: अगर आप होली के मौके पर ठंडाई बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको उसकी आसान रेसिपी देंगे। ताकि आप अपने मेहमानों को भी खुश कर सकें।
विज्ञापन
होली के लिए ठंडाई की स्पेशल रेसिपी
- फोटो : Adobe Stock
Thandai Recipe For Holi: होली का त्योहार रंगों, उमंग और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा माना जाता है। इस खास मौके पर ठंडाई पीने की परंपरा सदियों पुरानी है। मेवे, मसालों और केसर से बनी ठंडाई न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।
होली के लिए ठंडाई की स्पेशल रेसिपी
- फोटो : instagram
स्पेशल ठंडाई बनाने की सामग्री
- 1 लीटर ठंडा दूध
- 8–10 बादाम
- 6–8 काजू
- 10–12 पिस्ता
- 2 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज
- 1 बड़ा चम्मच खसखस
- 4–5 हरी इलायची
- 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
- 5–6 काली मिर्च
- कुछ केसर के धागे
- स्वादानुसार चीनी
- गुलाब की पंखुड़ियां
होली के लिए ठंडाई की स्पेशल रेसिपी
- फोटो : instagram
बनाने की विधि
सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस और खरबूजे के बीज को 3–4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें, ताकि वे अच्छी तरह नरम हो जाएं। इसके बाद बादाम का छिलका उतार लें और सभी भीगे हुए मेवों को हरी इलायची, काली मिर्च और दालचीनी के साथ मिक्सर में डालकर थोड़ा-सा दूध मिलाते हुए बारीक और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस और खरबूजे के बीज को 3–4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें, ताकि वे अच्छी तरह नरम हो जाएं। इसके बाद बादाम का छिलका उतार लें और सभी भीगे हुए मेवों को हरी इलायची, काली मिर्च और दालचीनी के साथ मिक्सर में डालकर थोड़ा-सा दूध मिलाते हुए बारीक और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के लिए ठंडाई की स्पेशल रेसिपी
- फोटो : instagram
अब एक बड़े बर्तन में ठंडा या उबला हुआ ठंडा किया हुआ दूध लें और उसमें तैयार किया गया मेवे वाला पेस्ट अच्छी तरह मिलाएं। स्वादानुसार चीनी डालकर तब तक चलाएं जब तक वह पूरी तरह घुल न जाए। इसके बाद 1–2 चम्मच गुनगुने दूध में भिगोए हुए केसर के धागे भी इसमें मिला दें, जिससे ठंडाई का रंग और खुशबू दोनों बढ़ जाएं।
विज्ञापन
होली के लिए ठंडाई की स्पेशल रेसिपी
- फोटो : instagram
अब तैयार मिश्रण को छलनी से छान लें ताकि ठंडाई एकदम स्मूद बने, फिर इसे 1–2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने रखें। सर्व करते समय ऊपर से बारीक कटे पिस्ता, बादाम और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें।