Summer Vegetable Recipe: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे गर्मी का मौसम पसंद होगा। इस मौसम में लोगों को अपने पहनावे से लेकर खान-पान तक में काफी बदलाव करना पड़ता है। उन्हें कपड़े पहनने से लेकर खाने से लेकर सोचना पड़ता ही कि कहीं गर्मी में हालत बिगड़ न जाए।
खास तौर पर गर्मी के मौसम में उन लोगों के सामने परेशानी आ खड़ी होती है, जो लोग खाना बनाते हैं। इस मौसम में सब्जियां काफी लिमिटेड मिलती हैं। ऐसे में लंच और डिनर में क्या बनाएं ये सोचने का विषय होता है।
अगर आप भी हर रोज इसी सोच में रहती हैं कि गर्मी के मौसम में क्या सब्जी बनाएं, जिसे खाने से तबियत खराब न हो तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको सब्जियों के कुछ ऐसे विकल्प बताएंगे, जिन्हें बनाना भी आसान है और आप इन्हें परोस कर अपने घर वालों का दिल जीत सकती हैं।
2 of 7
गर्मियों में बनाएं ये सब्जी
- फोटो : instagram
भरवां करेला
इस मौसम में करेला काफी ज्यादा मिलता है। ऐसे में आप चाहें तो करेले की सब्जी बना सकते हैं। वैसे तो करेले की साधारण सब्जी भी बनती है, लेकिन अगर आप भरवां करेला बनाएंगी, तो इसका स्वाद पराठे के साथ काफी अच्छा लगेगा। भरवां करेले की सब्जी को दही के साथ परोसेंगी तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा।
3 of 7
गर्मियों में बनाएं ये सब्जी
- फोटो : instagram
बीन्स आलू
बीन्स की सब्जी ज्यादातर बच्चे खाना पसंद नहीं करते। ऐसे में आप बीन्स के साथ आलू भी बना सकती हैं। बीन्स आलू की सब्जी बनाते वक्त बस इस बात का ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा मसाला नहीं पड़ता। हल्के मसाले के साथ भी आप इसे तैयार कर सकती हैं। इसे दाल रोटी के साथ परोस सकती हैं।
4 of 7
गर्मियों में बनाएं ये सब्जी
- फोटो : instagram
बैंगन का भरता
अगर आपको बैंगन आलू की सब्जी नहीं पसंद है तो आप बैंगन का भरता अपने लिए तैयार करा सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे रोटी या पराठा दोनों के साथ खाया जा सकता है। तो बस बिना देर किए झटपट बैंगन का भरता बना दीजिए।
5 of 7
गर्मियों में बनाएं ये सब्जी
- फोटो : instagram
खट्टा मीठा कद्दू
अगर आप साधारण कद्दू बनाने की बजाए उसमें हल्का सा गुड़ मिलाएंगी तो इसका स्वाद ही बदल जाएगा। इस गर्मी के मौसम में खट्टा मीठा कद्दू खाने में स्वादिष्ट लगता है। इसे आप रोटी या दाल चावल के साथभी परोस सकती हैं।