{"_id":"5a1fe2e04f1c1bb6678bf02d","slug":"recipe-of-lip-smacking-pan-pasta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब घर पर झटपट तैयार करें ये हेल्दी पैन पास्ता","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
अब घर पर झटपट तैयार करें ये हेल्दी पैन पास्ता
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Fri, 01 Dec 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहर का खाना खाकर अगर ऊब चुके हैं और कुछ चटपटा खाने का मन है तो घर पर ही इस आसान रेसिपी के साथ बनाएं टेस्टी और हेल्दी पैन पास्ता। इसे बनाने में बेहद कम समय लगता है। इसके अलावा बच्चों के साथ-साथ घर के बड़े लोग भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। आइए जानते हैं क्या है इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
2 कप उबला हुआ पास्ता
2 टेबलस्पून मक्खन
4 टेबलस्पून प्याज़, बारीक कटा हुआ
2 टीस्पून लहसुन का पेस्ट
2 टेबलस्पून चीज़ स्प्रेड
4 टेबलस्पून मोज़ारेला चीज़, कद्दूकस किया हुआ
1/2 कप टोमैटो पास्ता सॉस
3 टीस्पून मैदा
1/4 कप पानी
1/2 कप दूध
नमक व काली मिर्च, स्वादानुसार

pan pasta
विधि
1. एक पैन में मक्खन को गर्म करें और लहसुन का पेस्ट डालकर दो मिनट तक भूनें।
2. अब प्याज़ डालें और प्याज़ पर चमक आने तक भूनें। नमक डालें और चलाती रहें।
3. इसमें मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। पानी डालें और जल्दी_जल्दी चलाएं, ताकि गांठें न बनने पाएं. अब दूध डालें
4. जब यह मिश्रण क्रीमी हो जाए तो पास्ता और चीज़ स्प्रेड डालें अच्छी तरह मिलाएं।
5. इस मिश्रण को एक बाउल में डालें। टोमैटो पास्ता सॉस, मिर्च और कद्दूकस किए हुए चीज़ से सजाएं और गर्म-गर्म सर्व करें।