फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: सुबह के नाश्ते में इस खास रेसिपी से बनाएं हेल्दी पुदीने का पराठा, हर कोई करेगा पसंद

Sat, 06 Nov 2021 10:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 06 Nov 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
pudina paratha recipe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सुबह का स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता आपका पूरा दिन बना देता है। नाश्ते में ऐसी डिश बनानी चाहिए, जो सेहत के लिहाज से अच्छी तो हो ही, स्वाद के मामले में भी मजेदार हो। खाने-पीने में सबसे ज्यादा बच्चे न नुकुर करते हैं। अधिकतर बच्चे हेल्दी खाने के बजाय जंक फूड खाना पसंद करते हैं। मैगी और पास्ता जैसी डिश की फरमाइशें करते हैं। इसे कभी का बार ही खाना तो ठीक है पर स्वास्थ्य के लिए ये सब हानिकारक होता है। इसलिए बच्चों के लिए आप हेल्दी व्यंजन को खास रेसिपी से स्वादिष्ट बनाएं, ताकि बच्चे उसे पसंद करके मन से खा सकें। नाश्ते में पराठा अधिकतर घरों में बनता है। नाश्ते में आप पराठा बनाने वाले हैं तो उसे थोड़ा ट्विस्ट देकर बनाएं ताकि बच्चे और परिवार के बाकी लोग स्वाद लेकर खाएं। आज की रसोई में हम यहां आपको नाश्ते में पुदीने की मदद से स्वादिष्ट मसाला पराठा बनाने की खास रेसिपी बताने जा रहे हैं। पुदीना मसाला पराठा खाने में लजीज होने के साथ ही हेल्दी भी है। तो चलिए जानते हैं पुदीने से बने मसाला पराठा की खास रेसिपी के बारे में...

pudina paratha recipe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

पुदीना मसाला पराठा बनाने के लिए सामग्री

  • दो कप गेंहू का आटा, 8-10 पुदीने के पत्ते, तेल या घी या मक्खन, नमक, जीरा, सौंफ, एक सूखी लाल मिर्च और चाट मसाला।
pudina paratha recipe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पुदीने के पराठे बनाने की विधि

स्टेप 1- एक गहरे बर्तन में गेंहू का आटा, तेल और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें। 

स्टेप 2-इसमें धुले हुए पुदीना के बारीक कटे ताजे पत्ते मिलाएं और अच्छे से आटा गूंथ लें।

स्टेप 3- गुंथे हुए आटे को लगभग आधे घन्टे के लिए ढककर रख दें। ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
pudina paratha recipe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

स्टेप 4-तब तक पुदीना पराठा का मसाला तैयार कर लें। इसके लिए एक पैन में पुदीने के पत्ते डालकर धीमी आंच पर भून लें।

स्टेप 5- इस दौरान लगातार पत्तो को चलाते रहें। जब पत्ते कुरकुरे हो जाएं तो पुदीना के पत्तों को पैन से निकाल लें।

स्टेप 6- धीमी आंच पर उसी पैन में जीरा, सौंफ और सूखी लाल मिर्च तोड़कर डालें और कुछ देर भून लें।

स्टेप 7-जब जीरा महकने लगे तो सारे मसाले निकाल कर ठंडा होने दें। फिर ग्राइंडर में सारे मसाले और भुने हुए पुदीना के पत्ते को डालकर बारीक पीस लें।

विज्ञापन
pudina paratha recipe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

स्टेप 8- इस पिसे मसाले में एक चम्मच चाट मसाला मिला लें।

स्टेप 9- अब आटे की छोटी छोटी लोई बनाएं

स्टेप 10- आटे को पतली चपाती की तरह बेल कर उस पर चारों ओर थोड़ा तेल लगाएं।

स्टेप 11- फिर सूखा आटा छिड़ककर तैयार मसाला भी छिड़क दें और चपाती को लच्छा पराठे के स्टाइल में मोड़ लें ताकि कई परते बन जाएं।

स्टेप 12- अब पराठे को बेल कर तवे पर मध्यम आंच या तेज आंच पर पकाएं। 

स्टेप 13- दोनों तरफ तेल या घी लगाकर सेकें। किनारों को अच्छे से पका लें। 

अब आपका पुदीने से बना मसाला पराठा तैयार है, जिसे आप गर्मागर्म सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed