फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day 2023: मां के लिए आसान रेसिपी से बनाएं ये खास केक, बढ़ जाएगा मदर्स डे सेलिब्रेशन का मजा

Sun, 14 May 2023 10:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 14 May 2023 10:20 AM IST
विज्ञापन
Mother’s Day Celebration 2023 Cake Recipes in Hindi
मदर्स डे केक रेसिपी - फोटो : Istock

Mother's Day 2023:  विश्व के कई देश हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाते हैं। पिछले कुछ सालों में मदर्स डे सेलिब्रेशन का क्रेज बढ़ गया है। लोग इस दिन को लेकर उत्सुक होते हैं। अपनी मां को स्पेशल फील कराने के लिए अलग अलग तरह से मदर्स डे सेलिब्रेट करते हैं। कोई पार्टी करता है, मां के साथ डिनर डेट पर जाता है, तो कई मां को तोहफे देता है। कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण जब लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे, तो घर पर ही मदर्स डे सेलिब्रेट करने के लिए तरह तरह के आइडिया अपना रहे थे। आप इन आइडिया को इस साल भी मदर्स डे के मौके पर अपना सकते हैं। इस मदर्स डे पर मां के लिए घर पर ही अपने हाथों से कुछ बनाएं। अब मदर्स डे का सेलिब्रेशन है तो आप मदर्स डे स्पेशल केक बना सकते हैं। मां को आपका बनाया केक तो पसंद आएगा ही, सेलिब्रेशन में भी चार चांद लग जाएंगे। चलिए जानते हैं मदर्स डे स्पेशल केक बनाने की रेसिपी।

Mother’s Day Celebration 2023 Cake Recipes in Hindi
मदर्स डे केक रेसिपी - फोटो : Pixabay

केले का केक

केक तो बहुत खाएंगे होंगे लेकिन मदर्स डे पर कुछ खास करना चाहते हैं तो केला और चिया सीड केक बना सकते हैं। इसका स्वाद आपका मां को जरूर पसंद आएगा। इसे बनाना भी आसान है। केला और चिया सीड केक बनाने की रेसिपी और जरूरी सामग्री के बारे में जान लीजिए।

Mother’s Day Celebration 2023 Cake Recipes in Hindi
मदर्स डे केक रेसिपी - फोटो : Pixabay

मदर्स डे स्पेशल केक बनाने की सामग्री

7-8 केले, 450 ग्राम अरंडी शुगर, 450 ग्राम आटा, दूध, 4-5 अंडे, तेल, बेकिंग सोडा, फ्लैक्स सीड्स, बादाम फ्लेक्स और सिया सीड्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother’s Day Celebration 2023 Cake Recipes in Hindi
मदर्स डे केक रेसिपी - फोटो : Istock

केक बनाने की विधि

स्टेप 1- केक बनाने के लिए पके हुए केले को छीलकर उसे मिक्सर में अच्छे से फेंट लें।

स्टेप 2- इसके बाद मिक्सर बाउल में अंडा, दूध, चीनी और फेंटे हुए केले को डालकर मिला लें।

विज्ञापन
Mother’s Day Celebration 2023 Cake Recipes in Hindi
मदर्स डे केक रेसिपी - फोटो : Pixabay

स्टेप 3- एक कटोरी में आटा, बेकिंग सोडा और चिया बीज डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। बाद में केले वाला मिश्रण भी इसमें मिला दें।

स्टेप 4- इस मिश्रण को कुछ देर रख दें, ताकि यह फूल जाए।

स्टेप 5- अब एक बेकिंग डिश में तेल डालकर केक के मोल्ड केले का मिश्रण डालें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed