फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बची हुई दाल या सांभर से बनाएं स्वादिष्ट व्यंजन, घर के हर सदस्य को आएगा पसंद

Fri, 11 Dec 2020 09:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 11 Dec 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
make thalipeeth with leftover sambar with easy recipe
दाल - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत सारे घरों में दाल या फिर सांभर बच जाता है। एक बार खाने के बाद लोग इसे दोबारा नहीं खाना चाहते। ऐसे में घर की गृहिणी के पास इसे फेंकने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नही होता। लेकिन अगर आप बचे हुए खाने को यूं ही नहीं फेंकना चाहती तो रेसिपी बस आपके लिए है। बचे हुए सांभर या दाल को इस तरह से आप इस्तेमाल करेंगी तो ये बिल्कुल भी नहीं बचेंगे। तो चलिए जानें क्या बनाएं बचे हुए दाल या सांभर का।

make thalipeeth with leftover sambar with easy recipe
PARANTHA - फोटो : SOCIAL MEDIA
बनाएं स्वादिष्ट परांठे

दो कप सांभर, प्याज एक कटा हुआ, नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च दो बारीक कटी हुई, जीरा, करी पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, गेंहूं का आटा एक तिहाई, बेसन एक चौथाई कप, टमाटर, तेल, अदरक, तलने के लिए तेल।

make thalipeeth with leftover sambar with easy recipe
paranthe
परांठे बनाने का तरीका

परांठे बनाने के लिए सबसे पहले सांभर को किसी बर्तन में अच्छे से मैश कर लें। जिससे की सारी सब्जियां और दालें पिस जाएं। फिर इसमें प्याज, हरी मिर्च, नमक, जीरा, लाल मिर्च, अदरक, टमाटर को डालकर मिला लें। फिर इसमें आटा और बेसन को मिलाकर नर्म रोटी के आटे जैसा गूंथ लें। अब एक तवे पर तेल डालकर गर्म करें। साथ ही चकले पर आटे को रोटी के आकार की लोई लेकर बेल लें। अब इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंके। लीजिए तैयार है स्वादिष्ट परांठे जिसे थालीपीठ भी कहते हैं। बचे हुए दाल या सांभर के इतने टेस्टी परांठे को चटनी या रायते के साश सर्व करें। हर कोई बस इनकी रेसिपी आपसे पूछेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
make thalipeeth with leftover sambar with easy recipe

शाम के नाश्ते या सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो ये रेसिपी बड़े काम की है। बस थोड़ी से मेहनत से परफेक्ट पेट भरने वाला नाश्ता बनकर तैयार हो जाएगा। बस इसके साथ आपको हरी चटनी या रायता बनाने की जरूरत होगी। फिर देखिए कैसे सब उंगलिया चाटकर इसे खाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed