फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में गुड़ और जीरा है तो जान लें ये 5 फायदे, फेंक देंगे दवाएं

Tue, 19 Dec 2017 10:01 AM IST
खुला पन्ना, अमर उजाला
खुला पन्ना, अमर उजाला Updated Tue, 19 Dec 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
Know the amazing benefits of Jaggery and cumin
Home Remedies
आमतौर पर गुड़ और जीरे का उपयोग सभी घरों में होता है। जीरा खाने में प्रयोग किए जाने वाले मसालों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका प्रयोग खाने को स्वादिष्ट एवं सुगंधयुक्त बनाने के लिए किया जाता है। बिना जीरे के तड़के के दाल, सब्जी और रायते का स्वाद फीका-फीका सा लगता है। वहीं, स्वाद के साथ-साथ जीरा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। गुड़ की मिठास से मीठे पकवानों का जायका बढ़ता है और यह भी तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके साथ इनका सेवन करना स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए भी लाभदायक होता है।


पढे़ं- अब नहीं झेलनी पड़ेगी शर्मिंदगी, काले दांतों से चुटकियों में छुटकारा दिलाएगा ये नुस्‍खा
Know the amazing benefits of Jaggery and cumin
फिटनेस
आयुर्वेदाचार्य डॉ. एम. मुफीक के मुताबिक, गुड़ और जीरे का पानी पीने से सिरदर्द से काफी आराम मिलता है। सिरदर्द के अलावा इसका पानी पीना बुखार में भी लाभदायक होता है। इसके सेवन से हमारे शरीर से विषैले तत्व दूर होते हैं, जिससे हमारा प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। इससे हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है। जीरा और गुड़ दोनों ही पेट संबंधी परेशानियों के लिए उत्तम माने जाते हैं। इन दोनों का अलग-अलग सेवन करने से भी गैस, कब्ज, पेट दर्द एवं पेट फूलना आदि समस्याओं से निजात मिलती है।

पढ़ें- माइग्रेन की छुट्टी कर देगा मेहंदी का ये नुस्खा, आजमा कर देख‌िए
Know the amazing benefits of Jaggery and cumin
फिटनेस
जीरे और गुड़ का यह मिश्रण नेचुरल बॉडी डिटॉक्स (शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालना) के रूप में कार्य करता है, जिससे आपका पूरा शरीर स्वस्थ और स्वच्छ रहता है। जीरे और गुड़ दोनों में ही लौह तत्व की अधिकता होती है। साथ ही इनमें खनिज एवं पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, जो हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और उनके निर्माण में सहायक होते हैं। इनका घोल रोजाना पीने से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है और अल्परक्तता से बचाव होता है। ये हमारे रक्त में मौजूद अशुद्धियों को भी दूर करते हैं।

पढे़ं- चूहों ने घर में मचा रखा है आतंक तो ये जबरदस्त घरेलू नुस्खे कर सकते है मदद
विज्ञापन
विज्ञापन
Know the amazing benefits of Jaggery and cumin
fitness
जीरे और गुड़ से बना घोल महिलाओं के शरीर में हार्मोंस के असंतुलन को नियमित करता है। यह मासिक धर्म की अनियमितता को दूर करने में मददगार होता है और मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है। इसके मिश्रण में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह प्रभावित भाग में रक्त प्रवाह को बढ़ाकर शरीर के दर्द को कुछ हद तक कम करता है। यह प्राकृतिक पेय शरीर के तापमान को कम और नियमित करता है, जिससे बुखार, सिरदर्द और जलन आदि से राहत मिलती है। पीठ का दर्द हो या कमर का दर्द, गुड़ और जीरे का पानी पीने से आपको इन सभी समस्याओं से निजात मिलती है। ये मिश्रण शरीर के दर्द को भी कम करता है।

पढे़ं- बार-बार होने वाले अबॉर्शन से छुटकारा दिलाएगा जौ का ये नुस्खा​
विज्ञापन
Know the amazing benefits of Jaggery and cumin
healthy food
ऐसे बनाएं-
जीरे एवं गुड़ के पानी का घोल बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में दो कप सादा पानी लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच पिसा हुआ गुड़ और एक चम्मच जीरा मिलाएं और अच्छी तरह से उबाल लें। उबालने के पश्चात इस घोल के ठंडा होने पर आप इसे पी सकते हैं। हर रोज सुबह खाली पेट एक गिलास यह पानी पीने से आपके स्वास्थ्य को काफी आराम मिलता है।

पढे़ं- खट्टी डकार आ रही है तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed