{"_id":"5a23cecd4f1c1b6a678bf7e6","slug":"if-continuous-burping-troubles-you-a-lot-then-these-tips-will-relief-you-immediately","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खट्टी डकार आ रही है तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
खट्टी डकार आ रही है तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
देर रात दोस्त के घर डिनर पार्टी अटेंड करने के बाद खट्टी डकारों ने अगर आपका जीना मुहाल कर दिया तो टेंशन छोड़ इन घरेलू नुस्खों की मदद लीजिए। वैसे तो डकार एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिसकी वजह से पेट में मौजूद अतिरिक्त गैस शरीर से बाहर निकल जाती है लेकिन डकारें अगर बार-बार आती हैं तो व्यक्ति परेशान हो जाता है। कई बार तो ये डकारें लोगों के सामने शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं इनसे निपटने के कुछ आसान तरीके।
Trending Videos
दही
दही पेट में प्राकृतिक रूप से मौजूद गट बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखती है। इस बैक्टीरिया के असंतुलित होने की वजह से पेट में गैस और डकार जैसी कई समस्याएं व्यक्ति को परेशान करने लगती है। ऐसे में दही का ये नुस्खा आपको तुरंत राहत दे सकता है। इससे बचने के लिए आपको रोजाना अपने खाने में दही शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आप छाछ को भी खाने में शामिल कर सकते हैं।

Chamomile Tea
कैमोमाइल
आपको शायद ही पता होगा कि कैमोमाइल टी पीने से पेट में कम गैस बनती है। इसके अलावा डकारों और पेट दर्द से भी राहत मिलती है। इसके लिए आपको कैमोमाइल चाय को घूंट-घूंट करके पीना चाहिए। ज्यादा डकारें आने पर आप दिन में 2 से 3 कप कैमोमाइल टी पी सकते हैं।

Cardamom (Elaichi)
इलायची
इलायची खाने से पेट में डाइजेस्टिव जूस जल्दी बनता है। जिसकी वजह से पेट में कम गैस बनती है। इसके अलावा पेट का फूलना भी कम होता है। पेट की गैस और डकार से राहत पाने के लिए रोजाना दिन में 3 बार कुछ इलायची दाने चबाएं।

सौंफ
सौंफ
सौंफ खाने से भी पेट की गैस और डकारों में राहत मिलती है। सौंफ पाचन तंत्र को राहत देने के साथ-साथ पेट फूलना, ख़राब हाजमा और गले में जलन जैसी समस्याओं से निजात दिलाती है। खाना खाने के बाद आधा चम्मच भुनी हुई सौंफ चबाने से बार-बार आने वाली डकार से निजात मिलती है।