{"_id":"5a4e05534f1c1bcf6d8b7cdd","slug":"know-lip-smacking-recipe-of-mughlai-paneer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में आसानी से बनाएं मुगलई पनीर, बनाने की विधि भी जान लीजिए","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
घर में आसानी से बनाएं मुगलई पनीर, बनाने की विधि भी जान लीजिए
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
मुगलई व्यंजन गरिष्ठ एवं अधिक ऊर्जा प्रदान करने वाले होते हैं, क्योंकि इन व्यंजनों में देसी घी, गर्म मसालों और सूखे मेवों को पीसकर या साबुत रूप में प्रयोग किया जाता है। वैसे भी सर्दियां हैं, तो आप इन्हें आसानी से पचा भी सकती हैं।
Trending Videos
healthy food
सामग्री
ताजा पनीर 500 ग्राम, देसी घी या मक्खन 75 ग्राम, फ्राई प्याज 100 ग्राम, अदरक-लहसुन का पेस्ट 2 छोटा चम्मच, दही (फेंटा हुआ) 1/2 कप, लौंग 4, बड़ी इलायची 2, तेजपत्ता 2, जावित्री एक, हल्दी पाउडर एक छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, काजू, बादाम और पिस्ता 10-10 पीस, मावा (कद्दूकस किया हुआ) 25 ग्राम।

यों बनाएं
पनीर के छोटे-छोटे तिकोने पीस काटकर रखें। सूखे मेवों में आधा कप गर्म पानी डालकर पेस्ट बना लें। फ्राई किए गए प्याज में एक कप गुनगुना पानी डालकर उसका पेस्ट बना लें।
-एक मोटी तल वाली कड़ाही या नॉनस्टिक कड़ाही में घी या मक्खन गर्म करें और साबुत मसालों को डालकर एक मिनट तक फ्राई करके अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं। 5-6 मिनट तक पकाने के बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर 3-4 मिनट तक इसे भूनें। इसके बाद इसमें दही मिलाएं।
-उबाल आने पर मेवे के पेस्ट को डालें और डेढ़ कप पानी डालकर पुनः इसे पकाएं। कुछ देर पकाने के बाद इसमें पनीर, मावा, जावित्री पाउडर एवं गर्म मसाला मिलाएं।
-जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तो इसे आंच से उतार लें।
शेफ रेसिपी- संतोष कुमार राणा