फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में बनाना है चटपटा नाश्ता तो ट्राई करें स्वादिष्ट फूलगोभी की टिक्की

Sun, 24 Nov 2019 09:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 24 Nov 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
know cauliflower tikki recipe

सर्दियों के मौसम में शरीर की पाचन शक्ति अच्छी हो जाती है। जिसकी वजह से कुछ न कुछ खाने का दिल करता है। इस मौसम में बहुत सारी सब्जियां भी आती है जिनसे एक से बढ़कर एक बढ़िया खाना बनाया जा सकता है। फूलगोभी हो या मटर, पत्तागोभी हो या गाजर इन सबको मिलाकर टेस्टी खाना बनाया जा सकता है। तो चलिए आज बनाते हैं फूलगोभी की चटपटी टिक्की। स्वाद और सेहत से भरपूर ये नाश्ता बनाने में भी बहुत आसान है और झटपट तैयार हो जाता है। 


 
know cauliflower tikki recipe
- फोटो : Pixabay
बनाने के लिए सामग्री

500 ग्राम फूलगोभी छोटे टुकड़ों में कटी हुई, सात से आठ लहसुन की कलियां, दो प्याज बारीक कटा हुआ, काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, चार चम्मच गेंहू का आटा और एक अंडा


 
know cauliflower tikki recipe
- फोटो : social media
फूलगोभी की टिक्की बनाने की विधि
सबसे पहले गोभी के छोटे टुकड़े काट कर अच्छे से धो लें। अब इसे पांच मिनट तक पानी में उबाल लें और एक तरफ रख दें। प्याज को बारीक काट लें और लहसुन को छीलकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, स्वाद के अनुसार नमक, हरा धनिया, हल्दी और थोड़ा सा गरम मसाला डाल दें। लहसुन और प्याज के साथ सभी चीजों को मिक्स कर लें।
उबली हुई गोभी को कद्दूकस कर लें ताकि इसके बारीक टुकड़े हो जाएं। ध्यान रहें इसे मिक्सी में पीसे न, नहीं तो ये ज्यादा बारीक हो जाएगा। 
इस बारीक कटी गोभी में गेंहू का आटा और सारे मसालों के मिश्रण को डाल लें। अगर अंडा खाते हैं तो इसके पीले भाग को डालें या फिर थोड़ा सा बेसन डाल दें। 
सारे मिश्रण को अच्चे से मिला लें और बराबर हिस्सों में बांट कर छोटी-छोटी टिक्की बनाएं। 
टिक्की को तवे पर घी या मक्खन डाल कर सेंक लें। जब दोनों तरफ टिक्कियां हल्की सुनहरी हो जाएं तो तवे से नीचे उतार लें।

अब इस स्वादिष्ट और पौष्टिक टिक्की को धनिया की हरी चटनी या अपनी मनपसंद सॉस के साथ सर्व करें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed