फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाने की पांच खतरनाक चीजें जो ले सकती हैं आपकी जान

Sat, 23 Nov 2019 03:30 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 23 Nov 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
five edible things which can take life
- फोटो : pixabay

मानवता के इतिहास में इंसान ने अलग-अलग तरह के जीवों, वनस्पतियों को खाकर अपना जीवन गुज़ारा है। आज भी दुनिया के कई विश्वविद्यालयों में खाने की चीज़ों और उनके असर को लेकर शोध जारी है। अलग-अलग समुदायों में अलग-अलग चीजों को कुछ चीज़ों को खाने के लिए वर्जित माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि एक समाज में किसी चीज को बेहद चाव से खाया जाता है। वहीं, दूसरे समाज में उसी चीज को वर्जित माना जाता है। इसके पीछे इन चीज़ों के इंसानी शरीर और मन पर पड़ने वाले असर को जिम्मेदार माना जाता है।



बीते कुछ सालों में हुए शोध में वैज्ञानिकों ने कई ऐसी चीजों का पता लगाया है जिनके खाने से लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं और उनकी जान भी जा सकती है। यहां पर ऐसी ही पांच चीजों का जिक्र है जिनके बारे में पूरी जानकारी नहीं होने पर इन्हें खाने से परहेज करना चाहिए।

five edible things which can take life
- फोटो : pixabay
पफर मछली

ये एक ऐसी मछली है जिसे साइनाइड ज़हर से भी ज़्यादा ख़तरनाक माना जाता है। इस मछली में टेट्रोडोटॉक्सिन नामक ज़हर होता है जो अपने तेज गति से फ़ैलने के लिए जाना जाता है।हालांकि, इतनी ख़तरनाक होने के बावजूद भी इस मछली से बनी फुगु डिश जापान में काफ़ी पसंद की जाती है। जापान में फुगु डिश को अक्सर सूप के साथ परोसा जाता है। लेकिन इस डिश को बनाने के लिए कई सालों की ट्रेनिंग की ज़रूरत बनती है। इसे बनाने वाले शेफ़ भी सालों की ट्रेनिंग के बाद ही अपने ग्राहकों को ये डिश परोस पाते हैं। असल बात ये है कि जब तक इस मछली से बनी डिश ग्राहक तक पहुंचे तब तक इसके जहरीले हिस्से जैसे दिमाग़, त्वचा, आँखें, अंडाशय, लिवर और आँतों को हटा देना चाहिए।

five edible things which can take life
- फोटो : Facebook
कासू - मारजू चीज
ख़ाने की इस चीज के बारे में सुनकर ही आपका जी खराब हो सकता है। दरअसल इसे कासू मारज़ू चीज कहते हैं। ये इटली में काफ़ी पॉपुलर है। इसे बनाते हुए इसमें उड़ने वाले कीड़ों का लार्वा डाला जाता है। कुछ समय बाद, ये छोटे-छोटे कीड़े चीज को इतना मुलायम बना देते हैं कि चीज के बीचो-बीच का हिस्सा क्रीम जैसा हो जाता है। कासू मारजू चीज के स्वादिष्ट होने की वजह भी ये कीड़े ही हैं। लेकिन इस चीज को खाना इतना आसान भी नहीं है।

ये चीज खाते हुए आपको कीड़ों को पकड़ना पड़ता है। क्योंकि जगह मिलने पर ये कीड़े 15 सेंटीमीटर तक उछल सकते हैं। वहीं, इसे दुनिया की सबसे ख़तरनाक चीज भी बताया गया है क्योंकि अगर चीज में मौजूद कीड़े मर जाते हैं तो इसका मतलब ये होता है कि चीज़ खराब हो चुकी है। ऐसी स्थिति में इसे ख़ाने से पेट खराब होने, उल्टी होने और डायरिया होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
five edible things which can take life
- फोटो : social media
रूबाब

ब्रितानी पकवानों में इस्तेमाल होने वाली रूबाब को भी काफ़ी ख़तरनाक माना जाता है। लेकिन इसे लेकर लोगों में बहस भी जारी है कि ये कितनी ज़हरीली है। दरअसल, रूबाब के साथ लगी पत्तियों में ओक्सालिक एसिड होता है जिससे आपकी किडनी में पथरी बन सकती हैं। इस बात का विरोध करने वाले लोग कहते हैं कि ये एसिड रूबाब में भी मौजूद होता है। लेकिन रूबाब के साथ लगी पत्तियों में इस एसिड की मात्रा काफ़ी ज़्यादा होती है।

विज्ञापन
five edible things which can take life
- फोटो : social media
लाल सोयाबीन

ये एक आम धारणा है कि बीन स्वास्थ्य के लिए बेहतर होते हैं। लेकिन कुछ ऐसे बीन भी होते हैं जिनको खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। लाल बीन और सोयाबीन ऐसी ही बीन होती हैं। इन बीनों में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज होते हैं। लेकिन इन बीनों में एक ख़ास तरह का वसा होता है जिन्हें पचाना बेहद मुश्किल होता है। इस वसा को पचाने की स्थिति में उल्टी और पेट दर्द भी हो सकता है। इन्हें खाने से पहले 12 घंटे तक पानी में रखने की ज़रूरत होती है। इसके बाद ही इन्हें उबालकर प्रयोग में लाया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed