फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहना है हेल्दी, तो घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर पीनट बटर लड्डू

Fri, 06 Sep 2019 09:06 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 06 Sep 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
how to make protein rich nuts and chocolate ladoo at home
- फोटो : pixa

स्वस्थ रहने के लिए हम बहुत सारे जतन करते हैं, उसके लिए चाहे जिम में घंटों पसीना पड़े या फिर घर पर ही कसरत हो, हम सब आजमाते हैं। इसके साथ ही शरीर को एनर्जी और स्फूर्ति देने के लिए प्रोटीन से भरपूर आहार लेते हैं। इसके लिए ज्यादातर हम बाजार से लाए सप्लीमेंट पर हम निर्भर करते हैं। लेकिन आज हम आपके  लिए घर पर बहुत ही आसानी से तैयार होने वाले प्रोटीन वाले लड्डू लेकर आएं है। जिन्हें बनाना बहुत आसान है। तो आइए जाने प्रोटीनरिच लड्डू बनाने की रेसिपी।

how to make protein rich nuts and chocolate ladoo at home
लड्डू बनाने की सामग्री
आधा कप बादाम, एक चौथाई कप अखरोट, एक चौथाई कप काजू, आधा कप पीनट बटर, आधा कप शहद, दो चम्मच अलसी के बीज, एक चम्मच कोको पाउडर, थोड़ा सा वनिला एसेंस।
 
how to make protein rich nuts and chocolate ladoo at home
- फोटो : pixa
लड्डू बनाने की विधि

सभी ड्राई फ्रूट्स को किसी पैन मे थोड़ा सा भून लें। जब ये अच्छी तरह से ठंडे हो जाएं तो मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। अब एक बर्तन में सारे पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स को निकालकर उसमें पीनट बटर, अलसी के बीज, कोको पाउडर और सुगंध के लिए वनीला एसेंस को मिलाएं। एक बार इसकी मात्रा को अच्छे से देख लें कि लड्डू बनाने के लिए सही है। अब इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथों में लेकर लड्डू का आकार दें। आपके प्रोटीन और फाइबर से भरपूर पीनट बटर के लड्डू तैयार हैं। रोजाना एक लड्डू का सेवन आपके शरीर को सारे पोषक तत्व पहुंचाने के लिए पर्याप्त हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed