जलेबी का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। जलेबी मैदे की हो, उड़द की दाल की हो, मूंग दाल की हो या फिर ब्रेड की, चाशनी में डूबी जलेबी भला किसे अच्छी नहीं लगती। क्या आपने सेब की जलेबी खाई है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं, इसी की रेसिपी:
{"_id":"5de3b2948ebc3e54761784bf","slug":"how-to-make-jalebi-delicious-apple-jalebi-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपने खाई है सेब की जलेबी, नहीं खाई तो ऐसे करें घर पर तैयार, ये रही रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
क्या आपने खाई है सेब की जलेबी, नहीं खाई तो ऐसे करें घर पर तैयार, ये रही रेसिपी
Thu, 05 Dec 2019 10:25 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
सेब की जलेबी
- फोटो : Instagram
apple
- फोटो : pixa
सामग्री
- 2 सेब ( छीले और पतले छल्लों में कटे हुए)
- 3 कप मैदा
- दो चम्मच चीनी
- दो बड़ा चम्मच तेल
- 1 कप पानी
- एक चौथाई चम्मच नींबू का रस
- एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
- 1/2 कटोरी कटे हुए काजू
- गुलाब की कुछ पत्तियां
apple jalebi
- फोटो : Instagram
बनाने की विधि
- सबसे पहले हम जलेबी बनाएंगे। इसके लिए एक चौथाई गर्म पानी में चीनी डालकर घोल लें और इसे कुछ समय के लिए अलग रख दें।
- अब एक बर्तन लीजिए उसमें मैदा, तेल की कुछ बूंदे और तैयार चीनी का घोल डालकर बैटर तैयार कर लें। आपका बैटर तैयार है इसे साइड रख दें।
- अब हम चाशनी की तैयारी करेंगे। इसके लिए आप चीनी और पानी को उबाल लें। जब इसमें उबाल आने लगे तो आंच को मंदी कर दें।
- अब इसमें नींबू का रस, इलायची पाउडर मिलाएं और इसे तब तक उबलने दें जब तक एक तार की चाशनी बनकर न तैयार हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
apple jalebi
- फोटो : Instagram
- अब हम जलेबियों को तलेंगे। इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें।
- सेब के टुकडों को मैदे का जो मिश्रण तैयार किया था उसमें डिप करें और तेल में डालें।
- इसे धीमी आंच पर तब तक तले जब तक सुनहरा न हो जाए।
- जलेबियों के तलने के बाद इन्हें दो मिनट के लिए चाशनी में डालकर निकल लें।
- आपकी सेब जलेबी बनकर तैयार है। अब इसके ऊपर कटे काजू और गुलाब की पत्तियों से सजाकर इसे गर्मागर्म सर्व करें।