फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: खाने का जायका बढ़ाएगी अरबी के पत्ते की चटनी, जानें बनाने की विधि

Tue, 26 Jul 2022 03:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 26 Jul 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
How to Make Arbi Leaves Chutney Know Arbi Ki Chutney Recipe in Hindi
arbi k patte

ज्यादातर लोगों को अरबी की सब्जी जरा भी पसंद नहीं होती। हालांकि बहुत से लोग अरबी के पत्तों के पकौड़ों को बेहद पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अरबी के पत्तों के केवल पकौड़े ही नहीं बनते बल्कि इनसे स्वादिष्ट चटनी भी तैयार की जा सकती है। जिसका स्वाद लाजवाब होता है। धनिया और पुदीना की ही तरह अरबी के पत्तों को भी मिलाकर चटनी बनाई जा सकती है। तो चलिए जानें अरबी के पत्तों की चटनी बनाने का तरीका।

How to Make Arbi Leaves Chutney Know Arbi Ki Chutney Recipe in Hindi
arbi - फोटो : सोशल मीडिया
इमली के साथ मिलाकर बनाएं अरबी के पत्तों की चटनी

अरबी के पत्तों की चटनी बनाने के लिए जरूरत होगी एक कप अरबी की पत्ती, दो से तीन इमली, गुड़, लाल मिर्च पाउडर, आधा कप नारियल इसे कद्दूकस कर लें, साथ में चाहिए सरसों के बीज, आधा छोटा चम्मच उड़द की दाल, एक लहसुन की कली, करी पत्ता, पानी और नमक स्वादानुसार।

How to Make Arbi Leaves Chutney Know Arbi Ki Chutney Recipe in Hindi
arbi - फोटो : Istock
अरबी के पत्तों की चटनी बनाने का तरीका

अरबी के पत्तों को धोकर साफ कर लें। फिर इसे काटकर छोटा कर लें। इसे इतना बारीक रखें कि पत्ते आसानी से पक जाएं। अब गैस पर बड़े साइज का बर्तन रखकर उसमे पानी डालें। इस पानी में इमली की दो से तीन गुठली, गुड़ का चूरा और लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Make Arbi Leaves Chutney Know Arbi Ki Chutney Recipe in Hindi
chutney

इसे कम से कम दस मिनट तक पकने दें। फिर ऐसे ही छोड़ दें। जब पत्तों को रंग बदल जाए तो समझ जाएं कि पत्ते पक चुके हैं। गैस बंद कर इसे ठंडा कर लें। ठंडे पत्ते और सारे मिश्रण को मिक्सी में डालें। साथ में नारियल भी डालें। अब इन सारी चीजों को पीस लें। देख लें कि ये चटनी की तरह हो जाए। अब इस चटनी में तड़का लगाएं। तड़का लगाने के लिए पैन गर्म करें और उसमे तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे उड़द की दाल डालें। इसे भूनकर उसमे करी पत्ता और लहसुन डाल दें। सारी चीजें जब क्रिस्पी हो जाए तो इस तड़के के ऊपर चटनी डालें। बस तैयार है चटनी। इसे खाने के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed