फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kitchen Hacks: बिना स्टीमर की मदद से घर पर गर्म करें मोमोज और इडली, बेहद आसान है तरीका

Wed, 18 Jan 2023 12:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 18 Jan 2023 12:17 PM IST
सार

आज हम आपको ऐसी तरकीब के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर पर ही बिना स्टीमर के खाना पका सकते हैं। इसकी मदद से आपको मोमोज, इडली, ढोकला जैसे खाने के आइट्म को गर्म करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
How to Cook Momos and Idlis without Steamer at Home Know Simple and Easy Kitchen Hacks in Hindi
बिना स्टीमर की मदद से घर पर गर्म करें मोमोज और इडली - फोटो : pixabay

Kitchen Hacks: ऐसा कहा जाता है स्टीम किया हुआ खाना सबसे हेल्दी होता है। खाना बनाने की ये विधि काफी आसान भी होती है। जब भी बात आती है खाने को स्टीमर की मदद से बनाने की तो खास तरीके के बर्तनों का ख्याल दिमाग में आता है। जिनकी मदद से खाने को पकाने के साथ-साथ गर्म भी किया जा सकता है।



आज हम आपको ऐसी तरकीब के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर पर ही बिना स्टीमर के खाना पका सकते हैं। इसकी मदद से आपको मोमोज, इडली, ढोकला जैसे खाने के आइट्म को गर्म करने में मदद मिलेगी। मोमोज और ढोकला तो आप इसकी मदद से घर में ही बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैंं इसका सही तरीका।

How to Cook Momos and Idlis without Steamer at Home Know Simple and Easy Kitchen Hacks in Hindi
मोमो - फोटो : istock

ऐसे बनाएं बिना स्टीमर के खाना

भाप की मदद से खाना बनाना काफी आसान होता है। इसके लिए आप प्रेशर कुकर, कढ़ाही या फिर पतीले का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

How to Cook Momos and Idlis without Steamer at Home Know Simple and Easy Kitchen Hacks in Hindi
कैसे करें कुकर का इस्तेमाल  - फोटो : istock

कैसे करें कुकर का इस्तेमाल 

प्रेशर कुकर में खाना स्टीम करने के लिए सबसे पहले उसमें एक बाउल रखें। ये खाना रखने के लिए स्टैंड का काम करेगा। इस बात का ध्यान रखें कि बाउल का मुंह नीचे की तरफ हो। अब इसमें 2 से 3 कप पानी डाल कर उसे गर्म करें। इस बात का ध्यान रखें ये पानी बाउल पर रखी प्लेट तक ना पहुंचे। अब अपने खाने को प्लेट पर रख दें। कुकर को बंद करते समय उसकी सीटी जरूर निकाल दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Cook Momos and Idlis without Steamer at Home Know Simple and Easy Kitchen Hacks in Hindi
इतने मिनट तक पकाएं - फोटो : istock

इतने मिनट तक पकाएं

  • मोमोज को इस तरह से पकने में 15 से 20 मिनट लगता है।
  • ढोकले को इस तरह से पकने में 20 से 25 मिनट लगता है। 
  • इडली को ऐसे पकने में 10 मिनट लगता है। 
  • महज 5 से 10 मिनट मे आपकी सब्जियां इस तरीके से पक जाती हैं। 
विज्ञापन
How to Cook Momos and Idlis without Steamer at Home Know Simple and Easy Kitchen Hacks in Hindi
इडली - फोटो : Pixabay

पतीले या कढ़ाई में ऐसे गर्म करें खाना

ठीक कुकर की तरह ही इसमें भी बाउल को उल्टा करके रखना है। इसके ऊपर प्लेट रखकर आप इस पर अपना खाना रख दीजिए। कढ़ाई या पतीले को अच्छे से बंद करना बेहद जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed