फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Snacks Recipe: बार- बार भूख लगती है तो इन हेल्दी स्नैक्स का करें सेवन

Fri, 27 Sep 2024 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 27 Sep 2024 09:28 AM IST
सार

इन हेल्दी स्नैक्स को बनाना है आसान और लंबे समय तक पेट भी भरा रहता है। 

विज्ञापन
Healthy Snacks Recipes To keep You Full, Control Hunger And Gives Strength
आहार की पौष्टिकता का रखें ध्यान - फोटो : istock

Healthy Snacks Recipe: क्या सुबह के नाश्ता करने के एक-दो घंटे बाद आपको फिर से भूख लग जाती है? रात के खाने के समय होने से पहले ही खाना खाने का मन करने लगता है? कुल मिलाकर क्या आपको थोड़ी थोड़ी देर में भूख लगती रहती है? अब ऐसी समस्या में ओवर ईटिंग की शिकायत हो सकती है। पाचन खराब या वजन बढ़ने की संभावना रहती है।  ज्यादा खाना भी नुकसानदायक है, लेकिन अब भूख को नियन्त्रित नहीं कर पा रहे तो छोटी मोटी चटर- पटर वाले स्नैक्स खाकर पेट भरते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यहाँ कुछ ऐसे हेल्दी स्नैक्स बताये जा रहे है, जो बनाना भी आसान है और लम्बे समय तक पेट भी भरा महसूस होता है। 

Healthy Snacks Recipes To keep You Full, Control Hunger And Gives Strength
फूड - फोटो : istock

स्प्राउट्स

स्प्राउट्स में अंकुरित अनाज शामिल होता है। इसमें कुछ दालें, सोयाबीन, राजमा, ब्राउन चावल, क्विनोओ और जई शामिल हैं। स्पाउट्स में भरपूर फाइबर होता है, जो हमे ओवरइटिंग से रोकता है। यह मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा है। कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए और बार बार भूख लगने की समस्या से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद होता है। 


 

Healthy Snacks Recipes To keep You Full, Control Hunger And Gives Strength
oats - फोटो : istock

ओट्स

ओट्स के सेवन से जल्द भूख नहीं लगती है। रेडी टू ईट खाने की तुलना में दलिया या ओट्स का सेवन लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है। इसमें कम कैलोरी और उच्च फाइबर पाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Snacks Recipes To keep You Full, Control Hunger And Gives Strength
मखाना - फोटो : istock

रोस्टेड मखाना

मखाना प्रोटीन, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्ब्स और आयरन से भरपूर होता है। मखाने में कैलोरी कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। मखाने के सेवन से लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है और भूख नहीं लगती है। मखाने को हल्का रोस्ट कर लें, चाहे तो नमक या पिसी काली मिर्च मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
Healthy Snacks Recipes To keep You Full, Control Hunger And Gives Strength
bhuna chana - फोटो : Istock

भुने चने

फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरे चने में ज्यादा कैलोरी नहीं होती। साथ ही इसके सेवन से जल्दी पेट भर जाता है। ये मोटापा, मधुमेह और हृदय रोगों को रोकने में भी असरदार है। बार-बार भूख लगती है तो भुने चने का सेवन कर सकते हैं, पेट भरा भरा महसूस होगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed