फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: नाश्ते में बनाएं ओट्स और दही के कबाब, सबको आएगा पसंद

Mon, 30 May 2022 06:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 30 May 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
Healthy Kebab Snacks Make With Oats and dahi Recipe in Hindi
oats

कबाब का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। क्योंकि कबाब के नाम से लोग नॉन वेज की कल्पना करने लगते हैं। लेकिन कबाब केवल नॉन वेज का ही नहीं बनता। बल्कि अब तो कई सारी सामग्री ऐसी हैं जिनकी मदद से वेजिटेरियन कबाब बनकर तैयार हो सकता है। इस बार टी टाइम में आप ओट्स के कबाब बनाकर तैयार करें। इसका स्वाद लाजवाब होगा और बच्चों के साथ ही बड़ों को भी पसंद आएगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा ओट्स और दही का कबाब।

Healthy Kebab Snacks Make With Oats and dahi Recipe in Hindi
dahi kabab
ओट्स के कबाब बनाने के लिए सामग्री

दो कप ओट्स का पाउडर, दही एक कप, चाट मसाला एक चम्मच, दो हरी मिर्चें बारीक कटी हुईं, एक आलू, इसे उबालकर रख लें, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल दो चम्मच, बेसन एक चम्मच, धनिया की पत्ती एक चम्मच, हल्दी आधा चम्मच। 

Healthy Kebab Snacks Make With Oats and dahi Recipe in Hindi
kabab - फोटो : Istock
ओट्स के कबाब बनाने की विधि

ओट्स के कबाब बनाने के लिए सबसे पहले किसी कटोरी में ओट्स के पाउडर को निकाल लें। फिर इसमे लाल मिर्च पाउडर, उबले हुए आलू, दही, हल्दी और नमक डालकर मिक्स करें। इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर पेस्ट बना लें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Kebab Snacks Make With Oats and dahi Recipe in Hindi
ओट्स - फोटो : iStock

अब एक पैन को गैस पर रखें। फिर इसमे तेल डालकर गर्म करें। अब ओट्स के मिक्स्चर से कबाब का आकार दें। इसे चाहे चपटा या फिर गोल ही रखें। फिर इस कबाब को ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें। अब पैन् में गर्म तेल में इस ब्रेड क्रम्ब्स से लिपटे कबाब को डालें। इन्हें सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर पकाएं। किसी किचन टॉवेल या फिर टिश्यू पेपर पर निकालकर इन्हें रख दें। फिर गर्मागर्म सॉस के साथ सर्व करें। 

विज्ञापन
Healthy Kebab Snacks Make With Oats and dahi Recipe in Hindi
कबाब - फोटो : amar ujala
गर्मागर्म ओट्स कबाब को केचप या फिर हरी चटनी के साथ सर्व करें। चाय के समय के लिए ओट्स के बने कबाब काफी बेहतरीन रेसिपी है। इसे हेल्द की फिक्र करने वाले लोग भी आसानी से खा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed