फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brown Sugar vs White Sugar: जानिए कौन सी चीनी आपके सेहत के लिए है फायदेमंद

Sat, 02 May 2020 05:57 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 02 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
health benefits of brown sugar vs white sugar
Brown Sugar vs White Sugar - फोटो : Pixabay

किसी भी खाद्य पदार्थ को मीठा करने के लिए सफेद चीनी सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाई जाती है। बता दें कि तय मात्रा में चीनी का रोजाना सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। चीनी भी दो तरह की होती है, जिसे व्हाइट शुगर और ब्राउन शुगर के नाम से जाना जाता है। ब्राउन शुगर गुड़ और सफेद चीनी का एक मिश्रण है। ब्राउन शुगर में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन - बी समेत कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही ब्राउन शुगर में व्हाइट शुगर की अपेक्षा कम रासायनिक होते हैं। ऐसे में ब्राउन शुगर का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। आइए जानते हैं ब्राउन शुगर के बारे में विस्तार से...

health benefits of brown sugar vs white sugar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्किन के लिए फायदेमंद
ब्राउन शुगर में ऐसे कई खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा कोशिकाओं के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ब्राउन शुगर का सेवन करने से चेहरे पर झुर्रियों की समस्या नहीं होती है। इसका सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं त्वचा पर निखार लाने के लिए आप इस चीनी को स्क्रबर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

health benefits of brown sugar vs white sugar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एंटीसेप्टिक के रूप में उपयोगी
एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुणों से भरपूर ब्राउन शुगर का इस्तेमाल एंटीसेप्टिक के रूप में भी कर सकते हैं। यह संक्रमण से बचने में फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of brown sugar vs white sugar
Brown Sugar vs White Sugar - फोटो : Pixabay

रासायनिक मुक्त
व्हाइट शुगर को साफ करने के लिए कई रासायनिक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिसमें सल्फर जैसे हानिकारक तत्व होते हैं। ब्राउन शुगर के साथ ऐसा कुछ भी नहीं है। इतना ही नहीं ब्राउन शुगर में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे शरीर के लिए फायदेमंद मिनरल्स होते हैं।

विज्ञापन
health benefits of brown sugar vs white sugar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के लिए
ब्राउन शुगर में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। पोटैशियम मांसपेशियों को आराम देने में बेहद मददगार है। ऐसे में ब्राउन शुगर के सेवन से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में राहत मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed