फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वीकेंड घर पर ही बनाए लिट्टी चोखा, खाते ही हो जाएंगे खुश

Fri, 15 Nov 2019 10:04 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 15 Nov 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
famous litti chokha recipe
लिट्टी चोखा - फोटो : social media

लिट्टी चोखा बिहार का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला व्यजंन है। लिट्टी चोखा को हर कोई खाना पसंद करता है।यह सत्तू और बैंगन के भरते को मिलाकर परोसा जाता है। सत्तू न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। अगर आप भी लिट्टी चोखा खाना पसंद करते हैं तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि। 

famous litti chokha recipe
लिट्टी-चौखा
आवश्यक साम्रगी 
लिट्टी बनाने के लिए 
2 कप आटा 
2 बड़े चम्मच तेल
2 बड़े चम्मच देशी घी 
आधा चम्मच अजवाइन
स्वादनुसार नमक

भरावन बनाने के लिए 
1 कप सत्तू या भूने हुए चने 
लहसुन कद्दूकस किया हुआ 
अदरक कद्दूकस किया हुआ 
3-5 हरी मिर्च 
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस 
1 छोटा चम्मच कलौंजी 
1 छोटा चम्मच अजवाइन 
छोटे चम्मच भरवा लाल मिर्च आचार का मसाला 
स्वादनुसार नमक 

चोखा बनाने के लिए 
उबले आलू
बैंगन
उबला टमाटर
लहसुन
प्याज़
अदरक
हरी मिर्च
हरी धनिया
सरसों का तेल
स्वादनुसार नमक 
famous litti chokha recipe
लिट्टी-चौखा
लिट्टी चोखा बनाने की विधि 

लिट्टी चोखा बनाने के लिए सबसे पहले आटा लें और उसमें नमक, अजवाइन और थोड़ा सा तेल मिलाकर आटे को गूंथ लें। अब गूंथे आटे को गीले कपड़े से ढक कर रख दें। अब सत्तू को छान लें , लेकिन अगर आपके पास सत्तू नहीं है और आप भूने हुए चने का प्रयोग कर रहे हैं तो चने को मिक्सी में बारीक पीस लें। अब सत्तू या चने के पाउडर में अदरक, प्याज़, लहसुन, धनिया, अजवाइन, कलौंजी, मिर्च का मसाला, हरी मिर्च, नींबू का रस और नमक डाले लें और फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें। अब लिट्टी बनाने के लिए आटे की लोई बना लें और उसमें बने हुए मिश्रण को डालकर अच्छी तरह से भर दें। अब आप अपने ओवन को 200 डिग्री पर रखकर बेकिंग ट्रे में लिट्टी को रखें और तब तक पकाएं जब तक वह भूरे रंग के न हो जांए ।  ध्यान रहे कि आपको लिट्टी को दोनों तरफ से पकाना है। इसलिए आप एक तरफ पकने के बाद लिट्टी को दूसरी तरफ पलट कर पका लें। लिट्टी को पकने के बाद देशी घी में डालकर रख दें।  

अब चोखा बनाने के लिए टमाटर को उबालक उसके छिलकें निकाल लें। अब बैंगन में चाकू की मदद से जगह-जगह छेद कर लें। अब बैंगन के छेदो में लहसुन की कलियां डाल दें। अब बैंगन को तब तक पकाएं , जब तक वह मुलायम न हो जाए। अब जब बैंगन पक गया है तब उसका छिलका निकालकर मैश कर लें। अब बैंगन में उबले हुए टमाटर और आलू तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें। अब इसमें  प्याज़, अदरक, हरी मिर्च, धनिया, नमक और सरसों का तेल डालकर मिला लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed