फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सर्दी रोस्टेड रेड पेपर टोमैटो सूप ट्राई नहीं किया तो समझो कुछ नहीं किया

Sun, 26 Nov 2017 09:51 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला Updated Sun, 26 Nov 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Enjoy winter with this tasty Roasted red pepper tomato soup

सर्दी और सूप का जो भी रिश्ता हो, लेकिन सर्दियों में गर्म-गर्म सूप पीने का अपना ही मजा होता है। मौसमी सब्जियों से मिक्स वेज सूप बनाएं या टमाटर की सूप। ये सर्दी से राहत तो देते ही हैं, साथ ही इम्यूनिटी को भी सुधारते हैं। आयुर्वेद की मानें, तो सर्दी के मौसम में सूप न सिर्फ शरीर में गर्माहट बनाए रखता है, बल्कि विटामिन सी की संभावित कमी को भी पूरा करता है। जुकाम हो या गला खराब, काली मिर्च मिला सूप पीने से आपको बहुत जल्दी आराम मिलता है। इससे आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। अगर आपको भूख नहीं लगती है, तो सूप आपके लिए अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसे पीने के बाद धीरे-धीरे आपकी भूख खुलने लगती है। 


पढ़ें-बासी रोटी खाने के ये 4 फायदे जानकर आज के बाद ताजी रोटी खाना छोड़ देंगे आप
Enjoy winter with this tasty Roasted red pepper tomato soup

सूप पीने से आपको तुरंत एनर्जी भी मिलती है, इसलिए बुखार आदि में सूप पीने की सलाह दी जाती है। यह शरीर को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है और शरीर को पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं। इसमें मिलने वाली चीजें विटामिन्स और प्रोटीन युक्त होती हैं। खासकर काली मिर्च, अदरक, लहसुन आदि सर्दी के असर को कम करती है। आप घर पर ही कई वेजिटेबल सूप, चिकेन सूप या कोई अन्य सूप बना सकती हैं। जहां तक बात टोमैटो सूप की है, तो  यह विटामिन ए और सी का अच्छा स्रोत होता है।

इसके नियमित सेवन से आप बीमारियों से दूर रहती हैं। इसमें भारी मात्रा में कॉपर पाया जाता है, जिससे नर्वस सिस्टम ठीक रहता है। टमाटर के सूप में लाइकोपीन और कैरोटोनॉयड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो कैंसर की आशंका को भी कम करते हैं। इसमें मौजूद सेलेनियम रक्त प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे एनिमिया का खतरा कम हो जाता है।

Enjoy winter with this tasty Roasted red pepper tomato soup

सामग्री-
टुकड़ों में कटे हुए ताजे टमाटर 500 ग्राम, छीले और स्लाइस में कटे हुए 100 ग्राम प्याज, एक लाल मिर्च (रोस्टेड और छिलका हटाए हुए), बारीक कटी सेलेरी (अजवाइन की पत्तियां) 50 ग्राम, 1 लीटर वेजिटेबल स्टॉक, बारीक कटा लहसुन की 8 कलियां, गार्निंशिंग के लिए फ्रेश क्रीम, आवश्यकतानुसार गार्लिक ब्रेड क्रुटॉन्स, सजाने के लिए पार्सले की एक टहनी, एक तेजपत्ता, ऑलिव ऑयल 50 एमएल, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Enjoy winter with this tasty Roasted red pepper tomato soup
soup

विधि
एक कड़ाही में ऑलिव ऑयल को गर्म करें। इसमें तेजपत्ता, प्याज, सेलेरी और लहसुन को डालकर चलाते हुए भूनें। सब्जियों के मुलायम होने तक इसे भूनें। अब इसमें कटे हुए टमाटर और बीज हटाए शिमला मिर्च को डालें और पांच मिनट तक इसे पकाएं। इसके बाद इसमें वेजिटेबल स्टॉक को मिलाएं। इसे ढंककर कुछ देर पकाएं। जब टमाटर पूरी तरह से पक जाए, तो इसे चूल्हे से उतार लें। इसके बाद इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। इसमें से तेजपत्ते को निकालकर अलग रखें। हल्का ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में ब्लेंड करें। सर्व करने से पहले सूप को फिर से गर्म करें। सर्विंग बाउल में सूप डालें। ऊपर से क्रीम और ब्रेड क्रुटॉन्स डालकर सर्व करें। 

विज्ञापन
Enjoy winter with this tasty Roasted red pepper tomato soup

नोटः
वैसे बाजार में ब्रेड क्रुटॉन्स आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। किसी भी प्रकार के ब्रेड को टुकड़ों में काटकर, टोस्ट कर या ओवन में रोस्ट कर ब्रेड क्रुटॉन्स बनाए जाते हैं। कुछ लोग क्रुटॉन्स को तलते भी हैं। क्रुटॉन्स बनाते समय, ब्रेड के स्लाइस को पहले मक्‍खन या तेल से ब्रश किया जाता है। इसके बाद ब्रेड को समान आकार के टुकड़ों में काटकर 300° फा. के तापमान पर पहले से गर्म ओवन में बेक करके पूरी तरह से सुखाया जाता है।

दरअसल, यह बचे हुए ब्रेड को लंबे समय तक संग्रह करने का एक अच्छा तरीका भी है। यूं तो ब्रेड क्रुटॉन्स का इस्तेमाल सूप सजाने के लिए किया जाता है, लेकिन आप करारे क्रुटॉन्स का प्रयोग बिरयानी, सलाद आदि को सजाने के लिए भी कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed