अक्सर मूड अच्छा होता है तो कुछ जायकेदार बनाने का मन करता है, जिससे खुद को, परिवार और दोस्तों को खुश किया जा सके। विश्वास मानिए स्वादिष्ट भोजन बिगड़ी बात बनाने में माहिर है। आज हम आपको ऑल इन वन खीर की जबरदस्त रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस खीर को बनाने में मुश्किल से आधा घंटे का समय लगेगा और इतने कम समय में सोचिये आप कितने लोगों का मूड अच्छा कर सकते हैं। तो बिना देर किए आइए जानते हैं इस खीर की रेसिपी...
जायके का स्वाद बढ़ा देगी ऑल इन वन खीर, जानिए बनाने की सबसे आसान विधि
सामग्री
01 लीटर दूध क्रीम वाला
1/2 कप चीनी
01 उबली हुई शकरकंद
1/2 कप मखाने का चूरा
02 चम्मच चावल का आटा
02 चम्मच भीगा हुआ साबुदाना
8-9 धागे केसर के
02 चुटकी इलायची पाउडर
सजाने के लिए चेरी
इच्छानुसार बारीक कटे हुए मेवे
दूध को उबलने के लिए रख दें। दूध जब उबलने लगे तो उसमें केसर के धागे, चावल का आटा व भीगा हुआ साबुदाना डालकर पकाएं। जब साबुदाना गल जाए तो उसमें उबली हुई शकरकंद और मखाने का चूरा डालकर दो मिनट पकाएं। अब उसमें चीनी व बारीक कटे हुए मेवे को डाल दें।
कुछ देर चलाएं। फिर इलायची पाउडर डालकर चलाएं। अब आपकी ऑल इन वन खीर तैयार है इसे बर्तन में निकाले और चेरी से सजावट कर परोसें।