{"_id":"5b6970bf4f1c1b0c718b841e","slug":"delicious-mango-muffin-recipe-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर पर ऐसे बनाएं मैंगो मफिन, खाकर बच्चे भी कहेंगे वाह","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
घर पर ऐसे बनाएं मैंगो मफिन, खाकर बच्चे भी कहेंगे वाह
Updated Tue, 07 Aug 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
mango muffin
शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे आम खाना पसंद न हो। लोगों को आम खाने के लिए गर्मी के मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है। आपने मैंगो शेक, आमरस, स्मूदी तो आप बहुत बना चुके होंगे, आज हम आपको बताएंगे मैंगो मफिन की रेसिपी जो आपके परिवार के साथ साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आयेगा। आइए जानते हैं क्या है इसे बनाने का सही तरीका।
Mango Pulp
सामग्री
मैदा- 1 कप
कन्डेन्स्ड मिल्क - 1/2 कप
पाउडर चीनी - 1/ 3 कप
आम का पल्प- 1/2 कप
इलायची पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
दूध - 1/2 कप
मक्खन - 1/3 कप (पिघला हुआ)
नमक -1/4 छोटी चम्मच से कम
बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
मैदा- 1 कप
कन्डेन्स्ड मिल्क - 1/2 कप
पाउडर चीनी - 1/ 3 कप
आम का पल्प- 1/2 कप
इलायची पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
दूध - 1/2 कप
मक्खन - 1/3 कप (पिघला हुआ)
नमक -1/4 छोटी चम्मच से कम
बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
mango muffin
मैंगो मफिन बनाने की आसान विधि
सबसे पहले मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को एक साथ एक बाउल में छान लें। अब एक दूसरे बाउल में कन्डेन्स्ड मिल्क, मक्खन और आम के पल्प को मिलाकर अच्छे से फैंटे। इसके बाद इसमें नमक, पाउडर चीनी और इलायची पाउडर को पेस्ट में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट में थोड़ा सा मैदा डाल कर इतना फैट लें। अगर आपको लग रहा है कि बैटर थोड़ा गाढ़ा है तो उसमें दूध डालकर मिक्स कर लीजिए।
अब आप ओवन को 180 डिग्री. सेंटीग्रेड पर गरम करने के लिये लगा दीजिये। दूसरी तरह मफिन ट्रे में तेल लगा लीजिए या फिर आप पेपर कप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अब चम्मच से घोल को इन सांचों में 3/4 भाग तक भर लीजिये। ओवन के गर्म होने पर ट्रे को जाली स्टेन्ड पर रखिये और 20 मिनिट के लिये टाइम सैट कर दीजिये। आपके यम्मी मैंगो मफिन बनकर तैयार है।