फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: बिना ब्रेड के भी बनाया जा सकता है ब्रेड पकौड़ा, आसान है रेसिपी

Thu, 30 Sep 2021 09:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 30 Sep 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
Bread Pakoda Recipe Without Bread oil Free Bread Pakoda
ब्रेड पकौड़ा बनाने की रेसिपी - फोटो : instagram/ruchiblazey

अगर आपका नाश्ते में ब्रेड पकौड़े खाने का मन है लेकिन घर पर ब्रेड नहीं है तो क्या किया जाएं? बाजार से ब्रेड लाने की जरूरत ही नहीं है। आप बिना ब्रेड के ही ब्रेड पकौड़ा बना सकते हैं। आज हम ब्रेड पकौड़ा बनाने की ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसमें ब्रेड की जरूरत ही नहीं। सबसे खास बात है कि इस रेसिपी से ब्रेड पकौड़ा ऑयल फ्री बनता है। दरअसल, अधिक तला भुना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए खाने में ऐसी डिश पसंद हैं तो ये रेसिपी उसी स्वाद में आपको ऑयल डिश बनाना सिखाएगी। हमारी आसान रेसिपी से आप बिना तेल में फ्राई किए ब्रेड पकौड़ा तैयार कर सकते हैं। अब ऑयल फ्री स्नैक्स की लिस्ट में एक और रेसिपी को आप शामिल कर सकते हैं। बिना ब्रेड का पकौड़ा खाने में स्वादिष्ट तो होगा ही सेहत के लिहाज से भी बेस्ट होगा। तो चलिए जानते हैं बिना तेल वाला स्वादिष्ट ब्रेड पकौड़ा बनाने की रेसिपी। 

Bread Pakoda Recipe Without Bread oil Free Bread Pakoda
बेसन - फोटो : iStock

ब्रेड पकौड़ा बनाने के लिए सामग्री

2 कप बेसन, 1 चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, एक कटा हुआ प्याज, एक चम्मच मिर्च पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया कटा हुआ, कटा हुआ अदरक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी पाउडर, चाट मसाला, जीरा पाउडर, दही- ½ कप, पानी, बेकिंग सोडा या इनो

Bread Pakoda Recipe Without Bread oil Free Bread Pakoda
ब्रेड पकौड़ा बनाने की रेसिपी - फोटो : istock

ब्रेड पकौड़ा बनाने की विधि

स्टेप 1- ब्रेड पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले बेसन, जीरा, नमक, प्याज, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, हल्दी, मसूरी मेथी, चाट मसाला, जीरा पाउडर, दही सबको आपस में मिला लें और पानी डालकर घोल बना लें। ध्यान रहे कि ये घोल गाढ़ा तो बने लेकिन बहुत ज्यादा गाढ़ा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bread Pakoda Recipe Without Bread oil Free Bread Pakoda
ब्रेड पकौड़ा बनाने की रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 2- अब सैंडविच मेकर को गर्म करें और दोनों तरफ थोड़ा सा तेल लगा लें। 

स्टेप 3- बेसन वाले बैटर में बेकिंग सोडा या ईनो मिलाकर अच्छे से घोल लें। फिर एक मिनट के लिए रख दें।

स्टेप 4-अब इस बैटर को सैंडविच मेकर में डाल कर अच्छे से पूरे एरिया में फैला लें। 

विज्ञापन
Bread Pakoda Recipe Without Bread oil Free Bread Pakoda
ब्रेड पकौड़ा बनाने की रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 5- फिर सैंडविच मेकर को बंद करके 7-10 मिनट तक पकाएं। जब ये बाहर से हल्का ब्राउन होने लगे तो समझिए आपका बिना ब्रेड का पकौड़ा तैयार है। 

चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed