अगर आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं और आपको डोसा खाना बेहद पसंद है और कई बार आप अपने घर पर डोसा बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन हर बार आपका डोसा कभी चिपक जाता है तो कभी कुरकुरा नहीं बनता है। जाहिर है आप बाजार जैसे डोसे का आनंद नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको डोसा बनाने की कुछ आसान टिप्स बताएंगे जिससे आप बाजार जैसे डोसे का लुफ्त घर पर ही उठा सकते हैं।
घर पर टेस्टी डोसा बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, बाहर का डोसा खाना जाएंगे भूल
अगर आपका डोसा तवे पर चिपकता है तो समझ लीजिए की वह सही ढंग से सिक नहीं रहा है। जब डोसा तवे पर चिपकने लगता है तो इससे डोसे का आकार भी खराब होने लगता है। ऐसे में अगर आप डोसे को चिपकने से बचाने के लिए तेल डालती हैं तो इससे कुछ नहीं होगा।
सूखे आटे का इस्तेमाल करें
आप चाहती हैं कि आपका डोसा तवे पर न चिपके तो इसके लिए आपको सूखे आटे का इस्तेमाल करना पड़ेगा। सूखे आटे को आप तवे के चारों ओर फैला दें और फिर एक सूखे कपड़े से ही पोछ लें।
जब आप तवे पर आटा डालें उस समय इस बात का विशेष ध्यान रहें कि तवा गीला न हो। तवा गीला होगा तो आटा तवे पर ही चिपक जाएगा।
तवे के तापमान का रखें विशेष ध्यान
डोसे के बैटर तवे पर डालते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि तवा न ज्यादा गर्म हो न ही ज्यादा ठंडा। इसका मतलब कि तवे का तापमान बराबर होना चाहिए। अगर आपको पहचानना है कि तवे का तापमान कितना है तो इसके लिए आपको तवे पर पानी की कुछ बूंद डालनी पड़ेगी।
अगर पानी की बूंद डालते ही कोई आवाज़ आए और वह सूख जाए तो समझ लीजिए कि अब आपका तवा डोसा बनाने के लिए तैयार है। डोसा बनाते वक्त इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि गैस की आंच ज्यादा न हो।