Nag panchami 2025 Wishes in Hindi : भारतवर्ष में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है और इस बार नाग पंचमी 29 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है। यह दिन खासतौर पर नाग देवताओं की पूजा, कालसर्प दोष से मुक्ति और सर्प भय से सुरक्षा के लिए समर्पित होता है।
Nag Panchami 2025 Wishes: नागपंचमी की प्यारी-प्यारी शुभकामनाएं और कोट्स, यहां से करें डाउनलोड और शेयर
Nag panchami 2025 Wishes in Hindi: नाग पंचमी के मौके पर आप भी अपने परिचितों और करीबियों को इस पावन पर्व के महत्व के बारे में बताएं और भक्तिमय संदेशों व सुंदर वॉलपेपर भेजकर नागपंचमी की शुभकामनाएं दें।
पूजन नाग का करे जो सच्चे मन से,
हर संकट हटे उसके जीवन पथ से।
सर्प देवता की ये पावन वंदना,
लाए समृद्धि, सुख और शुभ भावना।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
भोले के गले का हार हैं नागराज,
उनकी पूजा से पूरे हों सब काज।
नागपंचमी का ये पावन दिन आए,
हर घर में सुख, शांति और प्रेम छाए।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
गले में शिव शंभू के विराजे नाग,
पृथ्वी को रखा है अपने फन पर,
ऐसे हैं हमारे शक्तिशाली देव नागराज
आपके चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
महादेव का है सर्प आभूषण
श्री विष्णु का है शेषनाग सिंहासन
अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई
ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं।