कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि को गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में इस दिन को सिखों के मत में प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा हिंदूओं में भी काफी पवित्र मानी जाती है। सिख धर्म की स्थापना करने वाले गुरु नानक देव के जन्मोत्सव को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सिख धर्म के लोग प्रार्थना करते हैं और सभाओं के जरिए अपने पहले गुरु नानक देव की शिक्षाओं को याद करते हैं। इस दिन बहुत सारी जगहों पर पूरे महीने फेरी भी लगाई जाती है। प्रकाश पर्व के दिन लोग अपने घरों में भी गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं। इस प्रकाश पर्व पर आप भी अपने करीबी, दोस्तों, रिश्तेदारों को इन शुभकामना संदेशों के जरिए बधाई देें।
प्रकाश पर्व 2020: गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव पर भेजें ये शुभकामना संदेश
खुशियां और आपका जन्म जन्म का साथ हो,
हर किसी की जुबान पर आपकी हंसी की बात हो
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी,
तो आपके सर पर गुरु नानक का हाथ हो
प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं
वाहेगुरु का आशीष सदा,
मिले ऐसी कामना है हमारी,
गुरु की कृपा से आएगी,
घर घर में ख़ुशहाली
गुरुपर्व की शुभकामनाएं
नानक नीच कहे विचार,
वारेया ना जावां एक वार;
जो तुध भावे साईं भली कार,
तू सदा सलामत निरंकार।
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की आपको बधाई!”
ज्यों कर सूरज निकल्या,
तारे छुपे हनेर प्लोवा,
मिटी ढूंढ जग चानन होवा,
काल तान गुरु नानक आइया
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं