फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व जल दिवस: बहुत अधिक पानी पीना भी हो सकता है खतरनाक, दिमाग और फेफड़ों को पहुंचता है नुकसान

Mon, 22 Mar 2021 10:28 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 22 Mar 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
World Water Day 2021 drinking too much water can be dangerous
वर्ल्ड वाटर डे 2021 - फोटो : Pixabay

जल ही जीवन है, ये तो आपने सुना ही होगा और यही सत्य भी है, क्योंकि सभी जीवों के जीवित रहने के लिए पानी अनिवार्य है। वैसे दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में पीने योग्य पानी तक लोगों की पहुंच अपर्याप्त होती है, जिससे कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। पानी की कमी से कई बीमारियां जन्म लेती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अधिक मात्रा में पानी पीना भी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है? जी हां, शरीर में पानी की कमी और अधिकता दोनों ही सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि इंसान को एक दिन में आखिर कितना पानी पीना चाहिए, इसका कोई तय पैमाना नहीं है, लेकिन कहा तो जाता ही है कि हर दिन कम से कम आठ गिलास पानी पीना चाहिए। आइए जानते हैं पानी पीने के फायदे और अधिक पानी पीने के नुकसान के बारे में...

World Water Day 2021 drinking too much water can be dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पानी पीने का क्या फायदा होता है? 

  • पानी के जरिए हमारे शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही पानी शरीर से खराब तत्वों को बाहर निकालने में भी अहम भूमिका निभाता है। दरअसल, हमारे शरीर का तापमान नियमित करने से लेकर त्वचा को मुलायम रखने तक, पानी बहुत सारे काम करता है। इसलिए यह जरूरी है कि शरीर में पानी की जरूरी मात्रा हमेशा बनी रहे, इसकी कमी न हो। 
World Water Day 2021 drinking too much water can be dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अधिक पानी पीने के क्या नुकसान हो सकते हैं? 

  • बहुत अधिक पानी पीने से शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है और बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञ कहते हैं कि सोडियम की कमी होने से दिमाग और फेफड़ों में सूजन आ जाती है, जो खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा अधिक पानी पीने से मांसपेशियों में ऐंठन भी आ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Water Day 2021 drinking too much water can be dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आखिर एक दिन में कितना पानी पिएं? 

  • आपको कितने पानी की जरूरत है यह बहुत सी चीजों पर निर्भर करता है और हर इंसान की पानी की जरूरत अलग-अलग होती है। वयस्कों के लिए अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंजीनियरिंग एंड मेडिसिन ने एक सुझाव दिया है, जिसके मुताबिक पुरुषों को एक दिन में 3.7 लीटर और महिलाओं को एक दिन में 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए। इसमें दूध, सॉफ्ट ड्रिंक, चाय-कॉफी शामिल है। हालांकि कई विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि जब जरूरत महसूस हो तभी पानी पीना चाहिए और जितने से प्यास बुझ जाए, उतना ही पीना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed