{"_id":"5cc062dfbdec22140966fef8","slug":"world-malaria-day-2019-symptom-and-treatment-of-malaria","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Malaria Day 2019: साल 2017 में साढ़े 4 लाख लोगों की मौत का कारण मलेरिया, जानें कैसे करें बचाव","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Malaria Day 2019: साल 2017 में साढ़े 4 लाख लोगों की मौत का कारण मलेरिया, जानें कैसे करें बचाव
लाइपस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Thu, 25 Apr 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य होता है कि घातक बीमारियों में से एक मलेरिया के प्रति लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाना। यह बीमारी मुख्य तौर पर एशिया, अफ्रीका, मध्य और दक्षिण अमेरिका तथा मिडिल-ईस्ट में लोगों को अपना शिकार बनाती है। वर्ल्ड मलेरिया डे का आयोजन वर्ल्ड हेल्थ ऑग्रनाइजेशन करता है। इसका मुख्य उद्देश्य इसके इलाज, बचाव और अंतिम तौर पर इस बीमारी को खत्म करना है। इस साल की थीम जीरो मलेरिया स्टार्ट्स विद मी रखा गया है। आइए जानते हैं मलेरिया क्या है, कैसे इससे बचाव कर सकते हैं और क्या इसके लक्षण हैं।
2 of 5
मलेरिया क्या है
यह मादा एनोफिलीज मच्छरों के काटने से परजीवी के माध्यम से फैलता है जिसे मलेरिया वैक्टर कहा जाता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार साल 2017 में 87 देशों में 210 मिलियन मामले दर्ज हुए और इनमें से 4,35,000 मरीजों की मौत हो गई। मलेरिया के मामले में 92 फीसदी अफ्रीकी क्षेत्र से थे और मलेरिया से हुई मौत में 93 फीसदी लोग अफ्रीकी क्षेत्र से थे।
3 of 5
विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2018 के आंकड़ों के अनुसार साल 2016 की तुलना में यह तीन मिलियन कम है। दुनियाभर के सिर्फ चार फीसदी मलेरिया रोगी अब भारत में हैं। साल 2010 के बाद मलेरिया रोगियों की संख्या में गिरावट आई है। मलेरिया के मच्छर मुख्य रूप से शाम को सक्रिय रहते हैं और बारिश के मौसम में ये अधिक सक्रिय हो जाते हैं। मलेरिया पुरुषों और महिलाओं को बराबरी से प्रभावित करता है। यह शिशुओं के लिए घातक है साल 2006 में लगभग 2,85,000 बच्चों की मलेरिया के कारण मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलेरिया के लक्षण
मलेरिया के लक्षण फ्लू से मिलते-जुलते हैं। लेकिन मलेरिया के मामले में यह मच्छर के काटने के दस से पंद्रह दिनों के बाद दिखाई देता है। मलेरिया के दौरान तेज बुखार, धीरे-धीरे कंपकंपी से ठंड लगने लगती है। इसके अलावा खूब पसीना निकलना, सिरदर्द होना, उल्टी आना व बार-बार दस्त होना ये सब मलेरिया के लक्षण हैं। जबकि गंभीर मामलों में पीलिया की शिकायत हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
मलेरिया से बचाव
शाम और रात के वक्त लंबी आस्तीन के शर्ट और पतलून पहनकर सोएं। इसके अलावा मच्छर भगाने वाले रेपलेंट, स्प्रे और मच्छरदानी वाले बिस्तर का इस्तेमाल करें। बाहर सोने और कमरे की खिड़कियां खोलने से बचें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।