फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Liver Day: लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो गांठ बांध लें ये बातें, इन चीजों से तुरंत दूरी बनाने की सलाह

Sat, 19 Apr 2025 07:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Apr 2025 07:43 PM IST
सार

लिवर हमारे शरीर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है जो डिटॉक्सिफिकेशन, पाचन, मेटाबोलिज़्म और पोषक तत्वों के भंडारण में अहम भूमिका निभाता है। लिवर को स्वस्थ बनाए रखना जीवनभर के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
World Liver Day 2025 What to Do and Avoid to Keep Your Liver Healthy Dos and Donts
लिवर को कैसे हेल्दी रखें - फोटो : Freepik.com

दुनियाभर में तेजी से बढ़ती लिवर की बीमारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त बोझ भी बढ़ा दिया है। अब कम उम्र के लोग भी लिवर की समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लिवर से संबंधित समस्याओं के लिए लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के साथ शराब पीने की आदत को प्रमुख मानते हैं।



(30 से कम उम्र वाले क्यों हो रहे हैं लिवर रोगों का शिकार?)

डॉक्टर कहते हैं, लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कम उम्र से ही सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। खान-पान को ठीक रखकर लिवर से संबंधित 50% खतरों को कम किया जा सकता है। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि लिवर को हेल्दी रखने के लिए आहार कैसा होना चाहिए साथ ही क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

World Liver Day 2025 What to Do and Avoid to Keep Your Liver Healthy Dos and Donts
युवाओं में लिवर की समस्या - फोटो : Freepik.com

लाइफस्टाइल ठीक तो लिवर ठीक

लिवर हमारे शरीर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है जो डिटॉक्सिफिकेशन, पाचन, मेटाबोलिज़्म और पोषक तत्वों के भंडारण में अहम भूमिका निभाता है। लिवर को स्वस्थ बनाए रखना जीवनभर के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। डॉक्टर कहते हैं, लिवर की सेहत जीवनशैली से जुड़ी छोटी-छोटी आदतों पर निर्भर करती है। सही खान-पान, व्यायाम, और अल्कोहल या दवाइयों का संयमित उपयोग लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

शोध आधारित तथ्यों पर नजर डालें तो पता चलता है कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आहार में सुधार सबसे जरूरी है।

World Liver Day 2025 What to Do and Avoid to Keep Your Liver Healthy Dos and Donts
लिवर के लिए डाइट - फोटो : Freepik.com

मेडिटेरेनियन डाडट को पाया गया फायदेमंद

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, खान-पान की आदतों में थोड़ा बदलाव आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। कम उम्र से ही संतुलित आहार के सेवन की आदत डालें। अध्ययनों से पता चलता है कि लिवर की सेहत के लिए मेडिटेरेनियन डाडट बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें फल, सब्जियों, साबुत अनाज, मछली, ऑलिव ऑयल के अधिक सेवन की सलाह दी जाती है।

साल 2020 के एक अध्ययन में पाया गया कि मेडिटेरेनियन डाडट नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के खतरे को 30-40% तक घटा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Liver Day 2025 What to Do and Avoid to Keep Your Liver Healthy Dos and Donts
शराब के नुकसान - फोटो : Freepik.com

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें-क्या नहीं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ बातों पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता है।शुगर और प्रोसेस्ड फूड से बचें।अधिक मात्रा में इसके सेवन से लिवर में फैट जमा होने लगता है। अमेरिकन लिवर फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाई-शुगर डाइट से फैटी लिवर का जोखिम अधिक हो सकता है। 


लिवर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। इससे मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फैटी लिवर की आशंका कम होती है। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार, हर सप्ताह कम से कम 150 मिनट की एक्सरसाइज लिवर को हेल्दी रखने में मददगार है।


खूब पानी पीते रहें। पानी लिवर को विषाक्त पदार्थों को कम करने में मदद करती है। यूरोपियन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशियन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, रोज ढाई से 3 लीटर पानी पीना लिवर की सेहत को ठीक रख सकता है।

विज्ञापन
World Liver Day 2025 What to Do and Avoid to Keep Your Liver Healthy Dos and Donts
लिवर से संबंधित समस्याओं से बचाव के उपाय - फोटो : Freepik.com

इन आदतों में कर लें सुधार

लिवर की बीमारियों से बचे रहने के लिए कुछ आदतों से बिल्कुल दूरी बनाना जरूरी है 

  •  शराब लिवर सिरोसिस और फैटी लिवर की मुख्य वजह है। इससे बिल्कुल दूरी बनाएं।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयां। पेनकिलर की अधिक मात्रा लिवर फेलियर का कारण बन सकती है।
  • सिगरेट में मौजूद रसायन लिवर में सूजन और कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं।
  • कीटनाशक, रसायनों के भी अधिक संपर्क से बचें। ये लिवर में जमा होकर गंभीर क्षति पहुंचा सकते हैं।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed