फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hepatitis Day 2019: अपने लिवर का रखें ध्यान, इन लक्षणों से जानें कहीं आप तो नहीं हेपेटाइटिस के शिकार

Sun, 28 Jul 2019 09:45 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 28 Jul 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
world hepatitis day 2019 symptoms cure what to eat
hepatitis - फोटो : hepatitis
28 जुलाई को दुनियाभर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। हेपेटाइटिस ऐसी बीमारी है जिसमें संक्रमण के कारण लीवर में सूजन आ जाती है, जिस वजह से लिवर का काम प्रभावित होता है। लीवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह खून में से टॉक्सिन्स को साफ करने के साथ-साथ खाने को पचाने में भी हमारी मदद करता है। अगर आप या आपके परिवार में कोई इस बीमारी से ग्रसित है तो दवाइयों के साथ अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखें। आइए जानते हैं ऐसे में आपको किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। 
world hepatitis day 2019 symptoms cure what to eat
हेपेटाइटिस के लक्षण 
- त्वचा या आंखों के सफेद हिस्से का पीला पड़ जाना 
- भूख न लगना 
- उल्टी आना 
- बुखार और थकान जो कई सप्ताह या महीनों तक बना रहे 
 
world hepatitis day 2019 symptoms cure what to eat
क्या खाएं
-आपको अपनी डाइट में फाइबर युक्त भोजन शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह पाचन के लिए अच्छे रहते हैं।
-कोशिश करें अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फल और सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। इनमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट लीवर को क्षति होने से बचाते हैं।
-आप चाहे तो डेयरी उत्पाद का सेवन भी कर सकते हैं।
-इसके अलाव लीवर की परेशानी से राहत पाने के लिए लीन मीट, बीन्स, अंडे और सोया का सेवन करें।
-खाना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल या कैनोला ऑयल का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
world hepatitis day 2019 symptoms cure what to eat
क्या ना खाएं
-शराब का सेवन बिल्कुल न करें। शराब लीवर पर दबाव डालकर उसके कार्य को प्रभावित कर सकता है।
-बिना डॉक्टर की सलाह के किसी तरह की दवाई यां विटामिन सप्लीमेंट्स लेने की गलती न करें।
-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
-फास्ट फूड को अपनी डाइट से बाहर करें
-रेड मीट, बेक किए हुए उत्पाद से दूर रहें।
-पनीर, मक्खन व क्रीम क सेवन न करें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed