फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Heart Day 2021: कोरोना काल में दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी, ये कुछ तरीके कर सकते हैं बचाव में मदद

Thu, 23 Sep 2021 03:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 23 Sep 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
World Heart Day 2021 tips to keep the heart safe during the Corona period
वर्ल्ड हार्ट दिवस 2021: कोरोना काल में दिल को सुरक्षित रखने के टिप्स - फोटो : istock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस कितना खतरनाक वायरस है, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर किसी ने इस वायरस के कहर को देखा और झेला है। किसी ने अपनों को खोया है, तो किसी ने अपनों की तकलीफों को झेला है। ये वायरस इतना खतरनाक है कि हमारी जरा सी लापरवाही हम पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि इस कोरोना काल में हर एक व्यक्ति खुद का और अपने परिवार का ख्याल रखे, ताकि इस खतरनाक वायरस से बचा जा सके। ऐसे में खासतौर पर उन लोगों के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है जो पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। जैसे- दिल की बीमारी, ये भी काफी खतरनाक बीमारी है और इससे पीड़ित व्यक्ति पर अगर कोरोना अटैक कर दे, तो काफी नुकसान पहुंच सकता है। तो चलिए आपको हम कुछ तरीके बताते हैं, जो आपको इससे बचने में मदद कर सकते हैं।

World Heart Day 2021 tips to keep the heart safe during the Corona period
वर्ल्ड हार्ट दिवस 2021: कोरोना काल में दिल को सुरक्षित रखने के टिप्स - फोटो : Pexels.com

वजन न बढ़ने दें

  • अगर आप चाहते हैं कि आप स्वस्थ रहे, आपका दिल तंदुरुस्त रहे तो आपको अपने वजन पर ध्यान देना चाहिए। जब वजन बढ़ता है तो हम मोटे होते चले जाते हैं और मोटापे की वजह से कई तरह की बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। इसलिए वजन बढ़ने की जगह पर फिट रहने की कोशिश करें।
World Heart Day 2021 tips to keep the heart safe during the Corona period
वर्ल्ड हार्ट दिवस 2021: कोरोना काल में दिल को सुरक्षित रखने के टिप्स - फोटो : istock

चीनी और नमक का सेवन कम करना बेहतर

  • इस कोरोना काल में अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल सुरक्षित और मजबूत बना रहे, तो इसके लिए आपको अपनी डाइट में चीनी और नमक का बेहद कम इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं करना चाहिए। दरअसल, जहां नमक के ज्यादा सेवन से खून में आयरन की कमी हो जाती है, तो वहीं, ज्यादा चीनी खाने से शुगर का खतरा बढ़ जाता है और ये दोनों ही दिल के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Heart Day 2021 tips to keep the heart safe during the Corona period
वर्ल्ड हार्ट दिवस 2021: कोरोना काल में दिल को सुरक्षित रखने के टिप्स - फोटो : iStock

तनाव न लें, व्यायाम करें

  • व्यक्ति को आधी से ज्यादा बीमारियां तो तनाव लेने की वजह से हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि इस कोरोना काल में तनाव न लिया जाए, क्योंकि ये हमारे स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करता है। वहीं, आपको व्यायाम भी करना चाहिए, ताकि आप अपने शरीर को फिट रख सकें।
विज्ञापन
World Heart Day 2021 tips to keep the heart safe during the Corona period
वर्ल्ड हार्ट दिवस 2021: कोरोना काल में दिल को सुरक्षित रखने के टिप्स - फोटो : Pixabay

अल्कोहल से दूरी बनाएं

  • दिल को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अल्कोहल का सेवन न करें, क्योंकि ये आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। साथ ही अगर आप ज्यादा शराब पीते हैं, तो इससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।


नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed