फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Brain Tumor Day: क्यों होता है ब्रेन ट्यूमर, किन्हें इसका खतरा अधिक? लक्षण से लेकर बचाव तक जानिए सबकुछ

Sat, 08 Jun 2024 10:13 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Jun 2024 10:13 AM IST
विज्ञापन
world brain tumor day 2024 know brain tumor causes symptoms and prevention in hindi
ब्रेन ट्यूमर का जोखिम - फोटो : istock

ब्रेन ट्यूमर के मामले वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं, युवा आबादी भी इसका शिकार हो रही है। मस्तिष्क या उसके आस-पास की कोशिकाओं में अनियंत्रित वृद्धि ब्रेन ट्यूमर का कारण बनती है। कभी-कभी इसके शरीर के अन्य अंगों में फैलने का भी खतरा हो सकता है।



अमेरिकन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में 10 लाख से अधिक लोग ब्रेन ट्यूमर के साथ जी रहे हैं। हर वर्ष लगभग 90,000 लोगों में प्राथमिक रूप से इसका निदान किया जाता है। बच्चों में भी इसका जोखिम हो सकता है।

ब्रेन ट्यूमर के बढ़ते वैश्विक जोखिमों के बारे में लोगों को जागरूक करने और बचाव को लेकर शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 8 जून को वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हर ब्रेन ट्यूमर कैंसर कारक हो ये जरूरी नहीं है। हालांकि समय रहते इसके लक्षणों की पहचान और इलाज आवश्यक है। 

 

world brain tumor day 2024 know brain tumor causes symptoms and prevention in hindi
मस्तिष्क में ट्यूमर का खतरा - फोटो : istock

ब्रेन ट्यूमर के कारण और जोखिम

ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क या उसके आस-पास की कोशिकाओं के डीएनए में परिवर्तन के कारण होता है। अगर समय रहते इसका निदान और उपचार न हो पाए तो इसके कैंसरकारक होने का जोखिम बढ़ जाता है। कुछ स्थितियां आपमें ब्रेन ट्यूमर के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं जिनपर गंभीरता से ध्यान देते रहना आवश्यक है।

ब्रेन ट्यूमर और कैंसर का जोखिम आनुवंशिक हो सकता है। इसके अलावा कुछ प्रकार के रसायनों और रेडिएशन के संपर्क में रहने के कारण भी आपमें ट्यूमर का जोखिम हो सकता है। समय रहते इसके लक्षणों की पहचान करना जरूरी है।

world brain tumor day 2024 know brain tumor causes symptoms and prevention in hindi
ट्यूमर के लक्षणों के बारे में जानिए - फोटो : istock

ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों के बारे में जानिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, ब्रेन ट्यूमर के लक्षण ट्यूमर के स्थान और आकार पर निर्भर करते हैं। कुछ ट्यूमर मस्तिष्क के ऊतकों को नुकसान पहुंचाते हैं और कुछ ट्यूमर आसपास के मस्तिष्क पर दबाव डाल सकते हैं। सिर में अक्सर दर्द बने रहना ट्यूमर का शुरुआती संकेत माना जाता है। इसके अलाव कुछ अन्य लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना भी जरूरी है। 

  • सिर में दर्द या दबाव जो सुबह के समय अधिक होता है।
  • अक्सर मतली या उल्टी का एहसास होना।
  • आंखों की समस्याएं, जैसे कि धुंधली दृष्टि की समस्या।
  • हाथ या पैर में संवेदना या गति कम होना।
  • संतुलन में परेशानी- बोलने में समस्या।
  • अक्सर थका हुआ महसूस करना।
  • याददाश्त की समस्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
world brain tumor day 2024 know brain tumor causes symptoms and prevention in hindi
ब्रेन ट्यूमर और इसके जोखिम कारक - फोटो : istock

ब्रेन ट्यूमर से बचाव और इलाज

ब्रेन ट्यूमर को रोकने का कोई तरीका नहीं है। अगर आपको ब्रेन ट्यूमर हो जाता है, तो इसका समय रहते उपचार किया जाना जरूरी हो जाता है। ब्रेन ट्यूमर का उपचार इस बात पर निर्भर करता है कि ट्यूमर  कैंसरकारक है या नहीं। इसमें दवाओं के साथ सर्जरी जैसे उपायों की मदद ली जा सकती है।

अगर आपके परिवार में ब्रेन ट्यूमर का इतिहास है तो आपमें भी इसका खतरा हो सकता है। इस बारे में डॉक्टर से बचाव और सावधानियों के बारे में जानकारी लें। लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखकर कैंसर के जोखिमों को कम किया जा सकता है। पौष्टिक और एंटी-कैंसर वाले खाद्य पदार्थों को आहार का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed