{"_id":"5ccbcc79bdec22075875fcd4","slug":"workload-stress-and-less-sleep-causes-high-blood-pressure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपको है हाई ब्लड प्रेशर? काम का तनाव और कम नींद हो सकती है जानलेवा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या आपको है हाई ब्लड प्रेशर? काम का तनाव और कम नींद हो सकती है जानलेवा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 03 May 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या यूं तो आम हो चुकी है लेकिन व्यस्त और तनावग्रस्त लोग ज्यादातर हाई ब्लड प्रेशर का शिकार होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके पीछे बड़ी वजह है आपका ऑफिस और घर दोनों का काम, जिसका सीधा असर आपकी नींद पर पड़ता है। जानिए आपके काम का बोझ कैसे आपको गंभीर बीमारियां दे रहा है।
2 of 5
दरअसल एक नई स्टडी में पता चला है कि काम का बोझ, इस बोझ से तनाव और ठीक से नींद नहीं लेना हाई बीपी वाले लोगों में दिल की बीमारी से मौत के खतरे को तीन गुना अधिक बढ़ा देता है।
3 of 5
म्यूनिख की टेक्निकल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और इस स्टडी के ऑथर कार्ल-हेंज लाडविग के अनुसार, ‘नींद से एनर्जी लेवल को बनाए रखने में, आराम दिलाने में और तनाव मुक्त होने में मदद मिलती है। अगर आप को काम का तनाव है, तो नींद लेने से आपको ठीक होने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : social media
इस स्टडी में 25 से 65 की उम्र के 1,959 कर्मचारियों को शामिल किया गया, जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। इन्हें दिल की कोई बीमारी या डायबिटीज नहीं था। काम का तनाव ना लेने और अच्छी नींद लेने वालों की तुलना में कर्मचारी वर्क प्रेशर लेते और जिन्हें इस वजह से चैन की नींद नहीं आती, उनमें दिल की बीमारियों से मौत की आशंका तीन गुना अधिक थी।
विज्ञापन
5 of 5
स्टडी में कहा गया है कि सिर्फ काम का तनाव लेने वाले लोगों में दिल की बीमारियों से मौत का खतरा 1.6 गुना अधिक था। जबकि केवल खराब नींद वाले लोगों में इसका जोखिम 1.8 गुना अधिक था। एक्सरसाइज, स्वस्थ खाना और आराम शरीर के लिए बेहद जरुरी है। तनाव और घबराहट से निपटना सीखें और कोशिश करें कि बिना तनाव लिए चैन से सोना सीखें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।